
एस बी एन पिक्चर्स एंड एस बी ए मोशन पिक्चर्स के बैनर तली बनी भोजपुरी फिल्म ‘घात’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लांच हो गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट निर्माता दिनेश केसवानी का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुये फिल्म ‘घात’ की सफलता की कामना की। यह एक बेहतरीन थ्रीलर फिल्म है, जिसकी कहानी एकदम ताजी है और फिल्म में अंत तक सस्पेंस कायम रहेगा।
इसे भी पढ़े: कल्लू की फिल्म ‘कहानी किस्मत की’ के सेट से हुई फोटो वायरल
इस फिल्म में मनोरंजन के सभी मसाले हैं। फिल्म का गाना, नृत्य और एक्शन, सभी नायाब हैं। फिल्म कहानी को इतनी खूबसूरती से बुना गया है कि लोगों को इसे समझने के लिए पूरी फिल्म देखनी होगी। फिल्म में अभिनेता सत्येंद्र सिंह और भोजपुरिया हॉट स्टार पूनम दुबे की केमेस्ट्री लाजवाब है, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
इसे भी पढ़े: पवन सिंह V/s प्रदीप पांडे, 27अप्रैल को होगी बॉक्स ऑफिस पर भिड़त
वही ट्रेलर की बात की जाये तो इसमें एक प्यारी सी लव स्टोरी चल रही हैं और एक्शन तो लाजवाब हैं। इसमें महिला की मान मर्यादा के लिए कृष्णा (सत्येंद्र सिंह) समाज के दुश्मनो से लड़ते नजर आ रहे हैं राजनीतिक दबदबा होने पर वो उनका कुछ नहीं कर पाते हैं। लेकिन उन परेशानियों का सामना करते हुये एक नया अवतार लेकर वो उन दुश्मनो का खात्मा करते हैं।
फिल्म में सत्येंद्र सिंह और पूनम दुबे के अलावा रजनी मेहता, प्रकाश जैश, अक्षय केसवानी, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, नेहा मेहता, आर के गोस्वामी, सुनिता सिंह, नीरज यादव, शैलेश राणा, मनोज राणा, साहिल शेख, एडवोकेट राजेश पांडेय, नीतू सिंह व ओम पांडेय (बाल कलाकार), ग्लौरी मोहंता, सीमा सिंह और अर्चना प्रजापति मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी।