
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पिछले काफ़ी समय से अपने होली के गानो से सुर्ख़ियों में रहे हैं और अपने गीत से दर्शको का खूब मनोरजन किया। अब एक बार फिर से खेसारीलाल चर्चा में आ गये व इस बार उनके चर्चा में आने की वजह ही कुछ अलग हैं खेसारी लाल अब किसी के सैया बनके अरब देश जाने को तैयार हैं। यह हम स्वंय नहीं बल्कि खेसारी लाल सोशल मिडिया पर दस्तक देते हुये बता रहे हैं।
यह भी पढ़े: पवन सिंह कल करेंगे शादी….. जानने के लिए अभी पढ़े
जी हा दोस्तों होली के गीतों के बाद अब खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक सॉन्ग जल्द ही आने वाला हैं। जिसमे वो किसी के सैया बनते हुई नजर आने वाले हैं जिसे आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं वही दर्शक भी इनके रोमांटिक गाने का काफी से इंतजार कर रहे हैं। क्योकि खेसारी लाल का कोई सा भी गीत सबको पसंद आता हैं। यह नया गाना “सैया अरब गईले 2” हैं जो विनस वर्ल्डवाइड एंटेरनेमेंट द्वारा जल्द ही रिलीज किया जायेगा।
यह भी पढ़े: ‘बैरी कंगना 2’ का टीजर Out…. साबित हो सकती हैं भोजपुरी की सबसे बड़ी हॉरर मूवी
हाल ही में इस गाने का फर्स्ट लुक जारी हो गया जिसका पोस्टर खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया हैं। जिसमे खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया लुक दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में खेसारी लाल बुलेट गाड़ी पर चश्मा लगाये दिखाई दे रहे हैं वही काजल राघवानी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में कई ऊँची – ऊँची इमारत दिखाई दे रही हैं। “सैया अरब गईले 2” गाने में आवाज खेसारी लाल यादव की होगी।
इस गाने के जरिये एक बार फिर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमेस्ट्री दिखाई देगी। दर्शको द्वारा इनकी रोमांटिक जोड़ी को खूब पसंद किया जाता हैं जिसके चलते आज दोनों स्टार्स एक साथ काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में दोनों स्टार्स की काफी डिमांड हैं।