
भोजपुरी फिल्मों के गायक व अभिनेता पवन सिंह से जुडी एक बहुत बड़ी खबर आई हैं पवन एक और शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो उनकी शादी 6 मार्च यानी कल होने जा रही हैं और शादी का स्थान बिहार राज्य के बलिया क्षेत्र बताया जा रहे हैं जो पवन सिंह के गांव आरा के करीब हैं। प्रशंसकों की भीड़ बहुत अधिक न हो जाए, इसे देखते हुए ही विवाह समारोह को काफी हद तक गोपनीय रखा गया है और गुपचुप तरीके से सभी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़े: भोजपुरी आइटम क्वीन ने इसे बताया अपनी प्रिय सखी, तस्वीर में देखे दोनों का क्यूट अंदाज़
वही लड़की का नाम ज्योति बताया जा रहा हैं जो किसी राजनैतिक घराने से तालुकात रखती हैं और वो बलिया में ग्रेजुशन की स्टूडेंट हैं। फिलहाल लड़की के बारे ज्यादा जानकारी नहीं हैं। शादी के लिए बलिया की कुछ होटल को बुक किया गया। इस शादी को काफी गोपनीय रखा जा रहा हैं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ही लोगो को बुलाया गया हैं।
इसे भी पढ़े: निरहुआ की फिल्म ‘सौगंध’ को मिली शानदार ओपनिंग, पहले ही दिन से धमाल जारी
बताया जा रहा की यह शादी ज्यादा बड़ी नहीं इस शादी में भोजपुरी के गिने चुने लोगो ही को आमंत्रित किया जायेगा। किसी के पास ज्योति से जुडी ज्यादा जानकारी नहीं हैं और नाही उनकी कोई फोटो सोशल मिडिया पर हैं। साथ ही बताया जा रहा की कुछ दिन पहले ही पवन सिंह ज्योति को देखने बलिया गये थे वहा ज्योति को देखा और उसके बाद शादी फिक्स हो गई।
बताया यह भी जा रहा की शादी के लिए बलिया में नौ होटल्स को बुक किया हैं और छह मार्च को शादी हो जाने के बाद पवन सिंह अकेले ही दिल्ली चले जाएंगे। सात मार्च को उनका दिल्ली में कोई कार्यक्रम है। आठ मार्च को वे दोबारा बलिया आएंगे और पत्नी को विदा कराकर ले जाएंगे।