रितेश पांडे और अक्षरा सिंह की जुगलबंदी ने किया कमाल, एक दिन में 6 लाख व्यूज

0
118

Riteish Pandey and Akshara Singh's Jugalbandi did amazing, 6 lakh views a day
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और सिनेस्टार नायक व गायक रितेश पांडे की मधुर आवाज में गाया हुआ कांवर गीत के अल्बम आया सावन झूम के का ऑडियो वर्जन पईसा का दिहें तोर पापा को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया हैं। रितेश पांडे ने पहली बार अक्षरा सिंह के साथ मिलकर ये भक्तिमय गीत गाया हैं जिसे एक ही दिन में 6 लाख से अधिक बार देखा गया है और लगातार यूट्यूब पर ये आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा हैं।

यह भी पढ़े: फिल्म ‘शेरे हिंदुस्तान’ के सेट से सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल….

यह काँवर गीत जानी मानी म्यूजिक कंपनी वेव के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है इस गीत को लोगो की ओर से पॉजिटिव रेस्पोंस मिला रहा हैं। इस गीत का अभी ऑडियो रिलीज किया गया है, जल्द ही वीडियो भी रिलीज किया जायेगा और दोनों जुगलबंदी संगीतप्रेमियों को बहुत ही अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़े: भोजपुरी के दो सुपरस्टार हुए एक, खेसारीलाल के घर पहुंचे पवन सिंह

पहली बार भोजपुरी में कांवर गीत को इतना बड़ा आंकड़ा पार करा हैं। यह रिकार्ड बनने से भक्तिपूर्ण गीत के लिए बहुत अच्छा रिस्पांस है।भोजपुरी के सबसे सफल गीतकार आलम दिलशाद ने गीत के बोल लिखे जबकि संगीतकार आशीष वर्मा ने कर्णप्रिय संगीत दिया है। गीत के निर्देशक आशीष यादव हैं तथा परिकल्पना अमित सिंह का है।

आया सावन झूम के कांवर गीत के अल्बम में एक बढ़कर एक काँवर गीत का समावेश है। वही अक्षरा सिंह और रितेश पांडे जल्द ही फिल्म राजा राजकुमार में नजर आने वाले हैं। नवोदित अदाकारा दीक्षा श्रीवास्तव इस फ़िल्म से बतौर हीरोइन पदार्पण कर रही हैं। यह फ़िल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज में सन्देश भी देगी।