Wednesday, May 8, 2024
HomeGossipफिल्म 'बलमुआ तोहरे खातिर' की रिलीज़ डेट हुई आउट

फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ की रिलीज़ डेट हुई आउट

Pawan singh New Movie Balma tohra Khatir Trailer Released
पवन सिंह और ख्याति सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ की रिलीज़ डेट सामने आ गई हैं ये फिल्म 27 जुलाई से बिहार, झारखण्ड, गुजरात और मुंबई एक साथ प्रदर्शित होगी। यह फिल्म एक महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म है जिसमे ख्याति सिंह का एक अलग ही रूप दर्शको को देखने मिलेगा। भोजपुरी में महिला सशक्तिकरण पर बहुत कम फिल्मे बनती है और यह फिल्म दर्शको का भरपुर मनोरंजन करेगी।

इसे भी पढ़े: शानदार सफलता के साथ पांचवे सप्ताह में ‘बॉर्डर’

‘बलमुआ तोहरे खातिर’ फिल्म में एक तरफ जहाँ पवन को आर्मी ऑफिसर की भूमिका में देखा जाएगा वही ख्याति सिंह को समाज सेविका के रूप में देखा जाएगा। दोनों केमेस्ट्री एक बार से लोगो को काफी पसंद आने वाली हैं। इससे पहले दोनों फिल्म ‘लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा’ दोनों की जोड़ी को दर्शक देख चुके हैं।

इसे भी पढ़े: भोजपुरी फिल्‍म ‘रंगदार शिवा’ की शूटिंग 25 जुलाई से

इस फिल्म में संजय पांडेय को काफी समय बाद पॉजिटिव किरदार में देखा जाएगा तो वही मनोज टाइगर को नेगेटिव किरदार मे नजर आएंगे। यह फिल्म एक ऐसी महिला की गाथा जो अपने पति बेइंतहा प्यार करती हैं लेकिन परिस्थिया कुछ ऐसी बनती हैं उसे अपने हाथ हथियार लेना पड़ता हैं। इस फिल्म से दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि के बैनर तले बनी फिल्म बलमुआ तोहरे खातिर में पवन सिंह और ख्याति सिंह के अलावा संजय पांडे, अयाज खान, मनोज टाइगर, सीमा सिंह, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, करण पांडे जैसे कलाकार नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -