Wednesday, May 15, 2024
HomeBollywoodराजकुमार राव को मिला 'न्यूटन' के लिए ये अवॉर्ड

राजकुमार राव को मिला ‘न्यूटन’ के लिए ये अवॉर्ड

Rajkumar rao wining award for nyutan
राजकुमार राव को मिला ‘न्यूटन’ के लिए ये अवॉर्ड, शेयर की फोटो

लगभग एक महीने पहले ही राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया था। और उससे पहले ही राजकुमार को ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया में हुए एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिलहाल राजकुमार राव के सितारे इन दिनों अपनी बुलंदियों पर हैं।

यह भी पढ़े:बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा रहे हैं ‘राजकुमार राव’

राजकुमार राव की फिल्मों को बहुत अवार्ड्स भी मिल रहे हैं। बता दें, फिल्म ‘न्यूटन’ के डायरेक्टर अमित मसुरकर को पिछले दिनों बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई अवार्ड मिल चुके हैं। लेकिन अब इस फिल्म ने ब्रिस्बेन में आयोजित एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड समारोह में अवॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

यह भी पढ़े:पवन सिंह की ‘रील लाइफ’ पत्नी इस दिन करेगी रियल शादी, जानिए कौन हैं उनके सपनों का राजकुमार?

एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड समारोह का पहला अवार्ड राजकुमार राव को बेस्‍ट एक्‍टर के लिए दिया गया हैं। साथ ही, पुरस्कार मिलने के बाद राजकुमार ने अपनी ट्रॉफी को चूमते हुए एक तस्वीर शेयर की। राजकुमार के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के अलावा फिल्म ‘न्यूटन’ को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का भी पुरस्कार मिला।


फिल्म इस साल 22 सितंबर को रिलीज हुई थी। न्यूटन कुमार का उनका किरदार नक्सलियों से घिरे क्षेत्र में चुनाव करवाने जाता है और बहुत सारी अनसुलझी बातों से उसका सामना होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -