आम्रपाली दुबे अपने फैंस के साथ काफी उत्साहित करने वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब जरा आप कुछ समय पहले शेयर की गई तस्वीर ही देख लीजिये की कैसे आम्रपाली अपना फनी लुक फैंस के साथ शेयर करती नज़र आई। आम्रपाली दुबे का इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त जलवा चल रहा है। साथ ही आम्रपाली अपने आइटम सांग से लेकर फिल्मो में जबरदस्त अभिनय के लिए आज काफी शुमार हैं।
यह भी पढ़े:निरहुआ-आम्रपाली के हाथों में दिखे चमचमाते अवार्ड
इनके हालही में चर्चा में आए एक गाने जिसमे वह खेसारी लाल यादव के साथ नज़र आयी थी, तेजी से सुर्खियां बटोर रहा हैं। अब आम्रपाली दुबे ने फैंस के साथ एक ऐसी तस्वीर शेयर की हैं की जिसमे वह एक साइकिल के साथ मजेदार पोज़ देती नज़र आई।
यह भी पढ़े:आखिर किसके कहने पर आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल के साथ आइटम सांग किया?
साइकिल को ध्यान से देखा जाए तो उस पर दो केतली और एक टिफिन टंगा दिखाई दे रहा हैं। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है की ये काफी एंजोयिंग समय रहा होगा जब ये तस्वीर ली गई होगी।
आम्रपाली दुबे की फिल्में हिट हो रही हैं, यूट्यूब पर उनके गानों और फिल्मों को खूब व्यू मिल रहे हैं। यही नहीं पुस्कारों की दौड़ में भी वे अव्वल हो गई हैं। खास यह कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस की पहली भोजपुरी फिल्म में भी आम्रपाली दुबे नजर आईं और पुरस्कार जीतने में सफल रही हैं।