Saturday, September 23, 2023
HomeGossipचना जोर गरम के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे प्रमोद प्रेमी...

चना जोर गरम के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे प्रमोद प्रेमी यादव

Pramod Premi Yadav will be seen in the film after Chana Jor Garam
भोजपुरी में गायक से नायक बने अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव अब जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं जी हाँ, यादव फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म “सइयाँ सँवरकू रे” में प्रमोद प्रेमी यादव मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में संस्कार, संस्कृति और भोजपुरी पहनावे को महत्त्व देगी।

यह भी पढ़े: “सनकी दरोगा” का फर्स्ट लुक हुआ आउट…… देखे रवि किशन का नया अवतार

फिल्म की तैयार जोरो शोरो चल रही हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग प्रारम्भ की जायेगी। इससे पहले नाग -नागिन की रोचक कहानी पर आधारित फिल्म “चना जोर गरम” से प्रमोद प्रेमी यादव दर्शको का भरपूर मनोरंजन कर चुके हैं। फिल्म को काफी अच्छा रेस्पोंस भी मिला हैं और फ़िल्म पूरी तरह से परिवारिक थी। जिसमे प्रमोद प्रेमी यादव के साथ नेहाश्री,पूनम दुबे,नजर आई।

यह भी पढ़े: ‘नागदेव’ का नया पोस्टर जारी, कुछ ऐसे लुक दिखे खेसारी लाल यादव

फिल्म सइयाँ सँवरकू रे के निर्माता शेखर यादव व मुरारी यादव हैं।फिल्म का निर्देशन एस कुमार करेंगे। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। लेखक अरुण शुक्ला, गीतकार विश्वनाथ राजपुरी और संगीतकार राजेश गुप्ता हैं। इस फिल्म के गीत संगीत भी बहुत ही मधुर हैं। सइयाँ सँवरकू रे एक विशुद्ध भोजपुरी फिल्म बनाई जाएगी जो पूरी तरह भोजपुरी सिनेप्रेमियों स्वस्थ मनोरंजन करेगी।

फिल्म सइयाँ सँवरकू रे में प्रमोद प्रेमी यादव के अलावा प्रिया शर्मा, अनिल यादव, आनंद मोहन, अभय राय, हीरालाल यादव जैसे मंझे हुये कलाकार नजर आने वाले हैं। उल्लेखनीय यह है कि फ़िल्म का टाईटल सइयाँ सँवरकू रे जितना आकषर्क है उतने ही ढंग से फ़िल्म का निर्माण किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -