Friday, April 26, 2024
HomeGossip‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ में नजर आएंगे प्रमोद प्रेमी यादव

‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ में नजर आएंगे प्रमोद प्रेमी यादव

Pramod Premi Yadav will be seen in the film after Chana Jor Garam

भोजपुरी में गायक से नायक बने अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव इन दिनों अपनी फिल्मो को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इसी कड़ी में उनका नाम एक फ़िल्म से और जुड़ गया है। जी हां एस आर के म्यूजिक प्रजेंट्स , स्वीट लीची एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ में प्रमोद प्रेमी जल्द ही नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़े: खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजा जानी’ का फर्स्ट लुक जारी

ये फिल्म देश भक्ति पर आधारित है और प्रमोद प्रेमी यादव ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की है। वही इस फिल्म के बाद प्रमोद प्रेमी अपनी आगामी फिल्म ‘सइयाँ सँवरकू रे’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह फिल्म भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में संस्कार, संस्कृति और भोजपुरी पहनावे को महत्त्व देगी।सइयाँ सँवरकू रे एक विशुद्ध भोजपुरी फिल्म बनाई जाएगी जो पूरी तरह भोजपुरी सिनेप्रेमियों स्वस्थ मनोरंजन करेगी।

इसे भी पढ़े: पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘राजा’ की शूटिंग शुरू

फिल्म बोलो गर्व से वंदे मातरम की शूटिंग पूरी कर ली गई हैं। फिल्म का निर्देशन चंदन चौधरी ने किया हैं और निर्माता आर चंदन चौधरी व रोशन सिंह हैं। संगीतकार छोटे बाबा और एम एम ब्रदर्स ने फ़िल्म का संगीत तैयार किया है जबकि गीतकार सुमीत सिंह चंद्रवंशी और श्याम सागर हैं।फ़िल्म की कथा पटकथा और संवाद का लेखन किया है।

फिल्म बोलो गर्व से बंदे मातरम में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ कनक पांडे , उमेश सिंह , मुन्ना तूफानी , सुनील दत्त पांडे , हरेराम , कीर्ति पाठक आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के गीत और संगीत पर खास ध्यान दिया गया है।
विवेक थापा ने गानो को कोरियोग्राफ किया है। फ़िल्म के प्रचारक हैं उदय भगत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -