Thursday, May 9, 2024
HomeGossipअग्निसाक्षी के सेट से आई दो नई तस्वीरें, जिसमे चिंटू के साथ...

अग्निसाक्षी के सेट से आई दो नई तस्वीरें, जिसमे चिंटू के साथ लूलिया भी

Pradeep r Pandey with luliya girl nidhi jha
अग्निसाक्षी के सेट से आई दो नई तस्वीरें, जिसमे चिंटू के साथ लूलिया भी

भोजपुरी सिनेमा में “लूलिया” के नाम से अपनी पहचान बना चुकी निधि झा फिल्मो में अपने अभिनय से दर्शको को काफी लुभाता हैं। उनके इसी बेहतरीन अभिनय को सराहते हुए मुंबई में आयोजित ‘सबरंग फ़िल्म अवार्ड 2017’ में निधि झा को बेस्ट डेब्यूट भोजपुरी अवार्ड भी मिल चूका हैं। फिलहाल इन दिनों निधि अपनी अपकमिंग फिल्म अग्निसाक्षी की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

इसे भी पढ़े: प्रदीप पांडे चिंटू ने ‘अग्निसाक्षी’ के सेट पर मनाया अपना जन्मदिन

इसके लिए हालही में लूलिया गर्ल ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर अग्निसाक्षी के सेट से दो नई फोटोज शेयर की हैं, जिसमे उनके साथ भोजपुरी के जाने माने गायक व अभिनेता प्रदीप आर पांडेय और फिल्म की टीम नजर आ रही हैं। बता दे एक बार फिर से फिल्म अग्निसाक्षी के जरिए चिंटू के साथ निधि झा स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

इसे भी पढ़े: डराने और हँसाने के लिए मजबूर करेगा, घूँघट में घोटाला का ट्रेलर

फिल्म की शूटिंग भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में चल रही हैं। इस जोड़ी ने पहले भी भोजपुरी फिल्म “ट्रक ड्राइवर” में साथ काम किया था। इस जोड़ी को दर्शको ने काफी पसंद किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरहिट रही। कुछ दिनों पहले शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर प्रदीप पांडेय का जन्मदिन पूरी यूनिट के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया था।


फिल्म अग्निसाक्षी के निर्माता महेश उपाध्याय हैं और निर्देशक प्रवीन हैं। बताया जा रहा हैं की इस फिल्म में निधि अपनी अब तक की बनी सभी फिल्मो से अलग किरदार निभा रही हैं। दर्शको को इनकी हर फिल्म का बेसर्बी से इंतज़ार रहता हैं। इन्होने आज भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने किरदार की अमिट छाप छोड़ी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -