पवन सिंह का ‘गउरा हो हँसि दS ना’ यूट्यूब पर 2 मिलियन पार

0
61
Pawan Singh's 'Gaura Ho Hans Do Na' 2 million crosses on YouTube

Pawan Singh's 'Gaura Ho Hans Do Na' 2 million crosses on YouTube
भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर एवं पावर स्टार पवन सिंह के एक कांवर गीत ने यूट्यूब पर कमाल कर दिया है। पवन सिंह के मधुर स्वर में गाया हुआ काँवर गीत ‘गउरा हो हँसि द ना’ का वीडियो जारी होते ही यू ट्यूब पर सिर्फ एक ही दिन में 2 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। यह गाना रिलीज के पहले दिन ही हिट हो चुका हैं और लोग अब तक इस गाने बेहद पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: अरविन्द अकेला की फिल्‍म ‘पत्थर के सनम’ का मुहूर्त मुंबई में सम्पन्न

सावन के मन भावन पावन महीना में पवन सिंह के कांवर गीत का ऑडियो एवं वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। एक ही दिन में किसी काँवर गीत के वीडियो को इतना ज्यादा व्यूज मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह इस साल का सबसे बड़ा हिट काँवर गीत है। इस काँवर गीत के अल्बम का नाम जय जय जगपति हैं, जिसमें कई काँवर गीत का समावेश हैं।

यह भी पढ़े: सावन में भगवान शंकर के लुक में नजर आयेंगे पवन सिंह

इस वीडियो गीत में पवन सिंह भोलेबाबा के रूप में बहुत ही आकर्षक लग रहे हैं और गउरा पार्वती अदाकारा चाँदनी सिंह बनी हैं। यह काँवर गीत पवन सिंह का साल 2018 का सबसे हिट सान्ग बताया जा रहा है। फ़िलहाल ये आंकड़ा 3 मिलियन के पार हो गया हैं और लगातार यूट्यूब पर ये आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा हैं।

गउरा हो हँसि द ना काँवर गीत को पवन सिंह ने अपने मधुर स्वर में गाया है, जिसे लिखा है गीतकार मनोज मतलबी ने। संगीतकार छोटेबाबा (बसही) हैं।वीडियो का निर्देशन देवेन्द्र तिवारी ने किया है, जबकि नृत्य निर्देशक रामदेवन हैं।