Thursday, April 25, 2024
HomeGossipअरविन्द अकेला की फिल्‍म ‘पत्थर के सनम’ का मुहूर्त मुंबई में...

अरविन्द अकेला की फिल्‍म ‘पत्थर के सनम’ का मुहूर्त मुंबई में सम्पन्न

Arvind Ekalal's movie 'Pathar ke Sanam' is a muhurut done in Mumbai
भोजपुरी के युवा कलाकार अरविन्द अकेला उर्फ़ कल्लू की अपकमिंग फिल्म पत्थर के सनम का भव्य मुहूर्त मुंबई में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने माने लोग मौजूद थे, जिनमें वर्ल्ड वाइड के रत्नाकर कुमार, सतीश जैन, मंजुल ठाकुर, देव पांडे, अनंजय रघुराज आदि प्रमुख थे।

यह भी पढ़े: रानी चटर्जी के कवर सांग ‘आई लव यू’ के मेल वर्जन का फर्स्‍ट लुक आउट

राजघराना फिल्म्स और रेणुका जगदीश फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म ‘पत्थर के सनम’ का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमे कल्लू का अलग रूप दर्शाया गया है। साथ ही नकारात्मक भूमिका से सकारात्मक भूमिका की ओर कदम बढ़ाकर अवॉर्ड जीत चुके भोजपुरी के खलनायक अवधेश मिश्रा भी पोस्टर में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: राँची क्राइम ब्रांच के मुखिया बने मेगा स्टार रवि किशन

नीरज रणधीर फिल्म का निर्देशन करेंगे नीरज रणधीर की जोड़ी पिछले तीस साल से साथ हैं. कई धारावाहिकों और विज्ञापन फिल्मों के अलावा दो मैथिली फिल्मों का भी निर्देशन इस जोड़ी ने किया है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य कुमार झा और पायल कुमारी हैं। अरविंद अकेला कल्लू और अवधेश मिश्रा ने कहा कि फिल्म की कहानी काफी अच्छी है और आम भोजपुरी फिल्मो से अलग है।

अरविन्द अकेला इससे पहले भी कई फिल्‍में बना चुके हैं।पत्थर के सनम’ में कल्लू के साथ अवधेश मिश्रा, संजय महानंद, अनिता रावत, देव सिंह, सुवोध सेठ, प्रेम दुबे और दीपक सिन्हा आदि मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई खूबसूरत लोकेशन पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -