Saturday, April 20, 2024
HomeGossipएक बार फिर घूम मचाने को तैयार, खेसारीलाल-चांदनी सिंह की जोड़ी

एक बार फिर घूम मचाने को तैयार, खेसारीलाल-चांदनी सिंह की जोड़ी

u-bhula-gaili-khesari-lal-yadav-priyanka-singh-lyrics
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और म्यूजिक वर्ल्ड की सनसनी चांदनी सिंह की जोड़ी एक फिर दर्शको के सामने होगी। जी हां साल 2016 में दोनों जो जोड़ी ‘डोली में गोली मार देब’ एल्बम में नजर आई थी, जो रातोंरात म्यूजिक वर्ल्ड में छा गया था। अब एक बार फिर खेसारीलाल यादव और चांदनी सिंह इस एल्बम के सीक्वल में नजर आयेंगे।

यह भी पढ़े: पवन सिंह का ‘गउरा हो हँसि दS ना’ यूट्यूब पर 2 मिलियन पार

गोली में गोली मार देब 2′ में जो ‘डोली में गोली मारदेब’ का सीक्वल है। इस एलबम की शूटिंग पिछले दिनों मुंबई के मलाड स्थित मडआईलैंड में किया गया हैं। जिसमें खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह ने भाग लिया। इस एलबम को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: अरविन्द अकेला की फिल्‍म ‘पत्थर के सनम’ का मुहूर्त मुंबई में सम्पन्न

डोली में गोली मार देब’ को आदि शक्ति म्यूजिक कंपनी ने जारी किया था,जो रातोंरात म्यूजिक वर्ल्ड में छा गया था और चांदनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत ही ‘डोली में गोली मार देब’ एलबम से किया था। लेकिन अब इस एलबम का दूसरा भाग डोली में गोली मार देब 2 लोगों को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से सुनने और देखने को मिलेगा।

वही खेसारी और चांदनी सिंह की जोड़ी ‘पलंग करे चोए चोंए’ और ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ एल्बम गीत में नजर आ चुकी हैं। अब तक चांदनी ने आधा दर्जन से ज्यादा एलबम किये, जिसने यूट्यूब पर सनसनी मचा रखी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -