Saturday, April 20, 2024
HomeGossipपवन सिंह की फिल्‍म ‘लोहा पहलवान’ को मिला U/A सर्टिफिकेट

पवन सिंह की फिल्‍म ‘लोहा पहलवान’ को मिला U/A सर्टिफिकेट

Pawan singh movie loha pahalwan first look
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान को सेंसर बोर्ड द्वारा बिना एक भी कट के यू ए सर्टिफिकेट दिया गया है। यह फिल्म 14 सितम्बर को बिहार, झारखंड में रिलीज होने वाली है। पवन सिंह पहली बार पहलवानी करते हुए नज़र आयेंगे। उनका यंग्रीयंग मैन हैरतअंगेज रूप दर्शकों में रोमांच भर देगा।

अभी पढ़े: ‘संघर्ष’ में काजल राघवानी ने खुद बच्‍चे को दूध पिलाया: खेसारीलाल यादव

फ़िल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से पहले ही रिलीज हो चुका है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने इस फिल्म का म्यूजिक एवं आल डिजीटल राईट्स लिया है।

अभी पढ़े: पवन सिंह का ‘गउरा हो हँसि दS ना’ यूट्यूब पर 2 मिलियन पार

लोहा पहलवान का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ हर एक पहलू पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देकर किया गया है। । फिल्म में पवन सिंह के साथ रोमांटिक जोड़ी में नवोदित पायस पंडित हैं। यह जोड़ी की दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। भोजपुरी माटी की महक को देश दुनियां में फैलाने के लिए बनाई गई यह फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के साथ साथ समाज में संदेश भी देगी।
Loha pahalwan second look out
भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा को मोड़ देने हेतु बजट की परवाह किये बिना एक अच्छी फ़िल्म का निर्माण किया गया है।फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह के साथ पायस पंडित, प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, देव सिंह, धामा वर्मा, जफ़र खान, श्रद्धा नवल, पुष्पक चावला, संतोष पहलवान एवं सुशील सिंह हैं। विशेष नृत्य आईटम क्वीन सीमा सिंह व ग्लोरी मोहन्ता का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -