भोजपुरी फिल्मों की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली शुभी शर्मा अपने नए किरदार से दर्शकों को एंटरटेन करती रहती है। इतना ही नहीं भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की हैं। लगभग 40 फिल्मों में काम कर चुकीं शुभी शर्मा ने रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव सहित सभी स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की हैं।
यह भी पढ़े: भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’ की तैयारियों में जुटे खेसारीलाल यादव, शूटिंग 2 फरवरी से
आपकी जानकारी के लिए बता दे शुभी शर्मा ने भोजपुरी फिल्मो में अपने करियर की शुरुआत जूनियर निरहुआ प्रवेश लाल यादव के साथ ‘चलनी के चालल दूल्हा’ के साथ की थी। आप जानते ही हैं की भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों की स्टेज शो में भी काफी डिमांड होती हैं। कई बार ये दिग्गज एक साथ स्टेज शो की शोभा बढ़ाते भी नज़र आये हैं।
यह भी पढ़े: विराट कोहली ने किया 3 महीने इसका इंतज़ार, कीमत 1 करोड़ रुपए
स्टेज शो में काफी डिमांड के चलते पवन सिंह और मनोज तिवारी के साथ शुभी अपना जलवा बिखेरती नजर आई। जी हां, यह तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि खुद शुभी शर्मा ने अपने सोशल अकॉउंट से शेयर की हैं। इसके लिए उन्होंने लिखा हैं की उस समय बिताये पल उनके जीवन के काफी खुशनुमा और यादगार थे।
फिल्मो की बात करे तो पवन सिंह के अलावा श्रेयष फिल्म्स के बैनर तले बनी एक्शन भोजपुरी फिल्म ‘आतंकवादी’ में खेसारी लाल और शुभी की जोड़ी एक साथ पर्दे पर नजर आई थी। जिसे सिनेप्रेमियों ने काफी पसंद किया था। उस समय फिल्म के लिए कई सिनेमा हाउसफुल भी करार दिए गए।