दूसरे सप्ताह भी ‘गैंग ऑफ सिवान’ की धूम बॉक्‍स ऑफिस पर जारी

0
62
Gang of sivan bhojpuri movie released
‘गैंग ऑफ सिवान’ की धूम
Gang of sivan bhojpuri movie released
‘गैंग ऑफ सिवान’ की धूम

सुनील दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म गैंग ऑफ सिवान फिलहाल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के नायक सुनील पुलिस अफसर के किरदार में हैं। साथ ही प्रिया शर्मा की अदाकारी भी दर्शकों को पसंद आ रही है। दर्शको के जेहन में क्राइम, खौफ, गैंग जैसी तस्‍वीरें उभरना इस बात को दर्शाता हैं की इन दिनों भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर ‘गैंग ऑफ सिवान’ की धूम मची है।

इसे भी पढ़े: खुशखबरी……… निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के मुहूर्त पर निरहुआ, अभी देखे

सुनील दुबे ने इस फिल्‍म को लेकर कहा कि ये दर्शकों का प्‍यार ही है कि उन्‍हें हमारी फिल्‍म पसंद आ रही है। एक्‍शन बेस्‍ड इस फिल्‍म में गाने भी काफी अच्‍छे हैं और फिल्‍म में इमोशन भी खूब देखने को मिलेगा। वहीं फिल्‍म के निर्देशक राजू चौहान ने कहा कि फिल्‍म की कहानी काफी अच्‍छी और मनोरंजक है।

इसे भी पढ़े: कौन है ‘रानी चटर्जी’ का राजा? “रानी मैं तू राजा”, देखे वीडियो

सुनील दुबे ने फिल्म में लाजवाब अभिनय किया है। इन्‍होंने सेट पर भी खूब पीसना बहाया है, तब जाकर यह एक सार्थक और इंटरटेनिंग फिल्‍म बनाने में कामयाब रहे। सुनील दुबे ने कहा कि ‘गैंग ऑफ सीवान’ बिहार में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया। फिल्‍म मुंबई में भी रिलीज हुई है। सभी लोग एक बार यह फिल्‍म जरूर देखें, बहुत मजा आयेगा।

My Movie "Gang of Siwan" 8 December ko Mumbai aur Gujarat me hogi release. ????

A post shared by Anees Ahmed (@anees_h2so4) on


राजू चौहान निर्देशित फिल्‍म ‘गैंग ऑफ सीवान’ में सुनील दुबे के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में सुनील दुबे के साथ साहिल खान अदिति सिंह,प्रिया शर्मा, कोमल ढिल्लन, माधुरी मिश्रा और एहसान खान हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।