इंडस्ट्री में लोगों के दिलों पर राज करने वाली अदाकारा रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा जगत में क्वीन रानी की संज्ञा दी गई। फिल्मो में दमदार अभिनय के कारण आज रानी चटर्जी दर्शकों के दिलो दिमाग में छाई हुई हैं। दर्शको को उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। रानी चटर्जी अपनी हर छोटी से छोटी बात को सोशल मिडिया के द्वारा अपने फैंस तक पहुँचाती हैं।
इसे भी पढ़े:रानी चटर्जी की फिल्म ’सखी के बियाह’ का संगीतमय मुहूर्त धूमधाम से संपन्न
इसी क्रम में रानी चटर्जी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमे रानी चटर्जी बॉलीवुड के एक हिट गाने पर झूमती नजर आ रही हैं यह गाना 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म “सन ऑफ़ सरदार” का ‘रानी मैं तू राजा’ जो उस साल के हिट गानो में से एक हैं।
इसे भी पढ़े:भोजपुरिया क्वीन “रानी चटर्जी” ने शादी के लिए क्यों कह दिया ना, देखे वीडियो
रानी चटर्जी काफी मेहनती अभिनेत्री हैं और अपनी फिल्मो को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। उन्होंने अपने दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में ये मुकाम पाया है। इसी कारण वे आज अपने दम पर फिल्में हिट कराने की क्षमता रखती हैं। अपनी मेहनत और लगन से रानी चटर्जी आज इंडस्ट्री में सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं।
फिलहाल रानी चटर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म ’सखी के बियाह’ की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ गायक से नायक बने सुनील सागर नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता पवन कुमार महतो और निर्देशक नन्द किशोर महतो हैं