Friday, March 22, 2024
HomeGossipतस्वीर किसी ने भी भेजी हो, मगर....... जोडी को बनाया नंबर 01...

तस्वीर किसी ने भी भेजी हो, मगर……. जोडी को बनाया नंबर 01 – अक्षरा सिंह

Pawan singh with akshara singh lovely moments
जोडी को बनाया नंबर 01

भोजपुरी में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर अक्षरा सिंह जितनी अपने काम की संजीदगी को लेकर चर्चित रही हैं, उतनी ही चर्चा में वो फैंस के बीच रहती हैं। कुछ फैंस को इनके साथ फोटो खींचवाने का भी अवसर प्राप्त होता हैं ,और कुछ दर्शक अपनी भावना सोशल मीडिया पर प्रकट कर खुद को भाग्यशाली समझते हैं ऐसा कुछ हुआ अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ उनके फैन द्वारा उनकी ही एक खूबसूरत फोटो भेजी गई हैं जिसे देखकर अक्षरा फोटो की वाह वाही कर रही हैं व फैंस को दिल से धन्यवाद दे रही हैं।

इसे भी पढ़े: पवन सिंह, काजल राघवानी का गाना 100 मिलियन पार……. जबकि फिल्म सुपरहिट

यह तस्वीर अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमे वो सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं और यह फोटो उनकी भोजपुरी फिल्म के किसी रोमांटिक सीन की हो सकती हैं। जिसमे पवन सिंह काफी रोमांटिक अंदाज में अक्षरा सिंह की कमर पर हाथ लगाये हुए हैं और वही अक्षरा पिले रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

इसे भी पढ़े: होली में GST लगाने के बाद अब निरहुआ बनाएंगे घरवाली…… जरा आप भी सुनिए

अक्षरा सिंह ने फैंस को धन्यवाद देते हुये अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा हैं “इस खूबसूरत तस्वीर को भेजने के लिए आपका धन्यवाद …. जो कोई भी हो वह और एक बार फिर आप सभी को बहुत धन्यवाद जो आप ने हमारी जोडी नंबर 01 बनाया”


पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया हैं। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ काम करके भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। एक के बाद एक कई हिट फिल्में देकर अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की सूची में शामिल हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -