पवन सिंह, काजल राघवानी का गाना 100 मिलियन पार……. जबकि फिल्म सुपरहिट

0
85
100 Million Crossed bhojpuri song chalkata hamaro
गाना 100 मिलियन पार
100 Million Crossed bhojpuri song chalkata hamaro
गाना 100 मिलियन पार

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार पवन सिंह के एक और गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है काजल राघवानी के साथ उनका यह गाना यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह का यह दूसरा गाना हैं जिसे यू ट्यूब पर 100 मिलियन का व्यू मिला है। बॉलीवुड फिल्मों के भी बहुत ही कम गानों को इस आंकड़े को छूने का मौका हाथ लग सका है।

यह भी पढ़े: खेसारीलाल यादव बना रहे हैं सिक्स पैक…… इनके लिए कर दिया 10 को कम

फरवरी 2016 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म “भोजपुरिया राजा” बॉक्स ऑफिस काफी हिट रही हैं और इस फिल्म एक गाने “छलकतो हमरो जवनिया” ने दर्शको नाचने पर मजबूर कर दिया था। आज इस गाने को 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी ने सिनेमाप्रेमियों का खूब मनोरंजन किया हैं। इसके चलते आज भी यह गाना दर्शको की जुबा पर हैं।

यह भी पढ़े: देश के जवानों के साथ नज़र आई एक्ट्रेस मधु शर्मा……. माँ तुझे सलाम की शूटिंग में हैं व्यस्त

पवन सिंह के इस गाने ने पॉपुलैरिटी में बॉलीवुड की फिल्‍मों को भी पीछे छोड़ दिया है।उल्लेखनीय है कि भोजपुरिया गायकी के सिरमौर कहे जाने वाले पवन सिंह के अधिकतर गानो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वहीं इस गाने में काजल राघवानी की हॉट मूव्स ने दर्शको को अपनी आकर्षित किया हैं इसी के चलते आज काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की ओर से रिलीज किया गया जिसे पवन सिंह और प्रियंका सिंह गाया हैं। यूट्यूब पर सनसनी मचाने वाले इस गाने की पॉपुलैरिटी हैरान करने वाली है क्‍योंकि बॉलीवुड फिल्‍मों के कम ही गाने 100 मिल‍ियन व्‍यूज के इस लेवल पर पहुंचे हैं।