बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर खेसारी लाल यादव की आने वाली बहुचर्चित फिल्म “डमरू” का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया हैं। फिल्म के पोस्टर को जारी करते हुये निर्देशक रजनीश मिश्रा ने सभी भोजपुरिया दर्शको को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। इस लुक के लांच होते ही सोशल मीडिया पर इसे शेयर करने और प्रतिक्रिया व्यक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
अभी पढ़े: निरहुआ का होली पूर्व धमाका……. सौगंध का चौथा पोस्टर जारी
इस पोस्टर में खेसारी लाल यादव के साथ यशिका कपूर दिखाई दे रही हैं पोस्टर के मध्य में खेसारी अपने दोनों हाथो से शिवलिंग को पकड़े हुये उसपर अपना सिर रखे हुए हैं। वही पोस्टर के बैकग्राउंड में बड़े से पहाड़े पर भोलेनाथ की बड़ी प्रतिमा दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर में अवधेश मिश्रा भी हैं जो अपने एक हाथ से डमरू बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़े: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक साथ……. दुश्मनी भुलाकर मिलाया दोस्ती का हाथ
बता दे इस फिल्म के जरिये यशिका कपूर भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। पहले पोस्टर में जहां खेसारी लाल यादव को त्रिशूल के साथ आधुनिक तरीके से दर्शाया गया था वही इस पोस्टर में वो लवर बॉय की भूमिका में दिख रहे हैं।
यह फ़िल्म मिथिला के अनन्य शिव भक्त विद्वान विद्यापति और उनके द्वारा शिव को धरती पर लाने की कहानी से प्रेरित है। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म डमरू में खेसारी लाल यादव ,यशिका कपूर,अवधेश मिश्रा,देव सिंह,किरण यादव व मटरू जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।