भोजपुरिया माटी का नायब हीरा, गायिकी के सिरमौर व पावरस्टार पवन सिंह ने जहाँ भोजपुरी सिनेमा एवं संगीत में बुलंदी को छूआ है, वहीं करोड़ो सिनेप्रेमियों दिल में प्रेम पूर्वक राज कर रहे हैं। उनके फैंस और उनकी चाहत का आलम यह है कि चाहे वह फिल्म हो या फिल्म गाने या फिर लाइव शो हो, हर प्लेफॉर्म पर दीवानगी हद से दिख ही जाती है।
यह भी पढ़े:पवन सिंह के साथ इन सभी स्टार्स ने दी Wave Music को सफलता की बधाइयां
इसी क्रम में पवन सिंह अपने फैंस के लिए संगीत के माध्यम से कुछ नया लाने जा रहे हैं। वैसे तो पवन सिंह के एक से बढ़कर एक गाने मार्केट में आते रहते हैं मगर इस बार पवन सिंह फैंस के लिए कुछ हटकर करने वाले हैं। जी हां, पवन सिंह ने हालही में सोशल अकॉउंट के जरिये दो फोटोज शेयर की हैं जिसमे एक में पवन सिंह नए गाने की रिकॉर्डिंग करते नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़े:अक्षरा सिंह के रियल माता-पिता अब रील लाइफ में भी उनके साथ, पवन भी फिल्म में शामिल
अपनी दूसरी फोटो में पवन सिंह काफी हटकर नज़र आ रहे हैं और फोटो के लिए पवन सिंह ने लिखा हैं की जब कभी उन्हें शूटिंग के दौरान समय मिलता हैं तो वो म्यूजिक में व्यस्त हो जाते हैं और अपने बाजे (हारमोनियम) के साथ कुछ नया करते रहते हैं।
पवन सिंह का ये नया अंदाज़ दर्शको को बहुत पसंद आ रहा हैं। यही कारण हैं की पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा एवं संगीत में बुलंदी को छूआ है, वहीं करोड़ो सिनेप्रेमियों दिल में प्रेम पूर्वक राज कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए पवन सिंह एक नायब हीरे की तरह हैं।