Saturday, April 20, 2024
HomeGossip24 नवंबर से सिनेमाघरों में होगी “गुंडे”

24 नवंबर से सिनेमाघरों में होगी “गुंडे”

Gunde Movie release on 24 nov1
24 नवंबर से सिनेमाघरों में होगी “गुंडे”

बिहार में बालू की माफियागिरी पर आधारित भोजपुरी फिल्‍म ‘गुंडे हैं हम’ रिलीज के लिए लगभग तैयार है। रज्‍जाक खान फिल्‍म प्रोडक्‍शन व डि वि एस इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘गुंडे हैं हम के’ निर्माता रज्‍जाक खान और सचिन झा के मुताबिक फिल्म 24 नवंबर से सिनेमाघरों में होगी। एक्‍शन पैक्‍ड फिल्‍म ‘गुंडे’ एक बेहतरीन फिल्‍म साबित होने वाली है। फिल्‍म ‘गुंडे’ में एक्शन सीक्वेंस के बीच रोमांस भी दर्शकों को पसंद आयेगा।

इसे भी पढ़े:तो इस दिन ‘कल्लू’ एक्शन अवतार में दिखेंगे, सिनेमाघरों में बजेगी तालियां

फिल्‍म में विराज और कुणाल के साथ हॉट केक अंजना सिंह व न्‍यू कमर प्रज्ञा तिवारी की केमस्‍ट्री भी लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म में रानी चटर्जी भी स्‍पेशल एपियरेंस में दिखेंगी, जो फिल्‍म के लिए मुख्‍य आकर्षण हैं। फिल्‍म के बारे में निर्माता रज्‍जाक खान और सचिन झा का कहना है कि मारधाड़ एवं एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म की कहानी काफी मनोरंजक है।

इसे भी पढ़े:”स्वर्ग” के निर्देशक शाद कुमार ने की आत्महत्या

फ़िल्म में विद्या, संजय पांडेय,मनोज टाइगर, अजय सूर्यवंशी, डॉ यादुवेंद्र यादव, साहिल शेख, रईस खान, साहिल खान और सीमा सिंह भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी। बता दें कि इस फ़िल्म के गाने को भी टी एफ म्‍यूजिक ने रिलीज किया है, जो भोजपुरिया म्‍यूजिक लवर्स को काफी पसंद आएंगी।
Gunde Movie release on 24 nov
फ़िल्म ‘गुंडे’ में संगीत दामोदर राव और श्‍याम देहाती का है। गीत श्‍याम देहाती, कृष्‍णा बेदर्दी, आजाद सिंह और पवन पांडेय के हैं। फिल्‍म के कार्यकारी निर्माता अजय सिंह मॉल, लेखक इंद्रजीत एस कुमार और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -