Friday, May 3, 2024
HomeGossip”स्वर्ग” के निर्देशक शाद कुमार ने की आत्महत्या

”स्वर्ग” के निर्देशक शाद कुमार ने की आत्महत्या

Director Shaad Kumar is Dead
”स्वर्ग” के निर्देशक शाद कुमार ने की आत्महत्या

फिल्म के निर्माण के दिनों से ही चर्चा में रही फिल्म ”स्वर्ग” के निर्देशक शाद कुमार ने अपने मीरा रोड स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। शाद कुमार की आख़िरी फिल्म ”भइल तोहरा से प्यार” भी रिलीज़ होने वाली है। जबकि आने वाली 24 नवंबर को फिल्म ”स्वर्ग” का भव्य प्रदर्शन बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में किया जाना था।

अभी पढ़े:बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में ’स्वर्ग’ का प्रदर्शन 24 नवंबर से

जानकारी के मुताबिक कई दिनों से बहुत डिप्रेशन में चल रहे शाद कुमार ने फांसी लगा अपनी जान दे दी। निर्देशक शाद कुमार ने हाल ही में 19 सितम्बर 2017 को अपनी बेटी का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया था। बता दे शाद कुमार अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

शाद कुमार निर्देशित फिल्म स्वर्ग का ट्रेलर ’टीम फिल्म भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया है, जो पहले से ही दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुका है।

राम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित ’स्वर्ग’ कुछ टेक्निकल कारणों से 15 सितम्बर को नहीं रिलीज हो पाई। इस वजह से फिल्म के रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -