बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में ’स्वर्ग’ का प्रदर्शन 24 नवंबर से

0
155
Bhojpuri film swarg release on 24 nov
बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में ’स्वर्ग’ का प्रदर्शन 24 नवंबर से
Bhojpuri film swarg release on 24 nov
बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में ’स्वर्ग’ का प्रदर्शन 24 नवंबर से

फिल्म के निर्माण के दिनों से ही चर्चा में रही स्टाईलिश स्टार व युवा दिलों की धड़कन आदित्य मोहन दुबे की बहुचर्चित महान पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ’स्वर्ग’ का प्रदर्शन 24 नवंबर से बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में किया जायेगा। बता दे राम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित ’स्वर्ग’ कुछ टेक्निकल कारणों से 15 सितम्बर को नहीं रिलीज हो पाई। इस वजह से फिल्म के रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े:तो इस दिन ‘कल्लू’ एक्शन अवतार में दिखेंगे, सिनेमाघरों में बजेगी तालियां

इस फिल्म के निर्माता रामअवध वी प्रजापति तथा निर्देशक शाद कुमार व राजेश पटेल हैं। फिल्म का ट्रेलर ’टीम फिल्म भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया है, जो पहले से ही दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुका है।

यह भी पढ़े:प्रियंका पंडित की फिल्‍म ‘आवारा बालम’ के पहले शड्यूल की शूटिंग समाप्त

इस फिल्म में आदित्य मोहन, अरविन्द अकेला कल्लू, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, ऋतू सिंह, निधि झा और आइटम क्वीन सीमा सिंह फिल्म के गानों में दर्शकों को मनोरंजन करने वाले हैं। मुख्य आकर्षण आईटम क्वीन सीमा सिंह एवं मेहमान कलाकार बबली गर्ल ऋतू सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा हैं।

फिल्म के लेखक लालजी यादव हैं। फिल्मों के जानेमाने गीतकार प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी, श्याम देहाती और मुन्ना दूबे ने फिल्म के गीत को लिखा है जबकि भोजपुरी के मशहूर संगीतकार छोटे बाबा और श्याम देहाती ने मधुर संगीतों से सजाया है।