Tuesday, April 16, 2024
HomeGossipतो इस दिन ‘कल्लू’ एक्शन अवतार में दिखेंगे, सिनेमाघरों में बजेगी तालियां

तो इस दिन ‘कल्लू’ एक्शन अवतार में दिखेंगे, सिनेमाघरों में बजेगी तालियां

Kallu in action of Rabba Ishq na hove
तो इस दिन ‘कल्लू’ एक्शन अवतार में दिखेंगे, सिनेमाघरों में बजेगी तालियां

इंटरटेनिंग होने के साथ साथ सामाजिक परिवेश के इर्द – गिर्द घूमती फिल्म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ की कहानी में एक्‍शन भी काफी शानदार होगा, जिसमे अरविन्द अकेला कल्लू एक्शन अवतार में नज़र आने वाले हैं। फिल्‍म के रिलीज की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ 17 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े:‘आवारा बालम’ लेकर आ रहे हैं, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रियंका पंडित

फिल्‍म में कहानी के साथ – साथ मुख्‍य आकर्षण अरविंद अकेला कल्‍लू, अवधेश मिश्रा और मनोज टाइगर होंगे। खास कर जब ब्रह्मचारी बने कल्‍लू को रिझाने के लिए रितु सिंह कई तरह का जतन करती है। वहीं, फिल्‍म का दूसरा भाग और भी मजेदार है, जिसमें इश्‍क के दुश्‍मनों से कल्‍लू की जंग होती है। फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स और भी खास है, जहां कल्‍लू का दूसरा अवतार भी नजर आयेगा।

इसे भी पढ़े:मेरी दुनिया में इतनी जो शौहरत हैं, मेरे पिता की बदौलत हैं – अरविन्द अकेला ‘कल्लू’

फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू का जबर्दरस्त एक्शन व रोमांस से भरा अभिनय रहेगा, जिसमे कल्लू दो दो खूबसूरत बाला रितु सिंह और कनक यादव के साथ रोमांस करते नज़र आये। वही मनोज टाईगर को एक सीधे साधे पुजारी और अवधेश मिश्रा को खतरनाक खलनायक के रूप में दिखाया गया है।


फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू, रितु सिंह, कनक यादव, मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर, देव सिंह , दीपक सिन्हा, सोनिया मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अजय मिश्रा, रमेश दवेद, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। उम्‍मीद है दर्शकों को फिल्‍म काफी पसंद आयेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -