Saturday, April 27, 2024
HomeGossipबोकारो में पवन सिंह का धमाकेदार स्टेज शो, पवन सिंह ने शेयर...

बोकारो में पवन सिंह का धमाकेदार स्टेज शो, पवन सिंह ने शेयर की फोटो

Pawan singh stage show in bokaro
बोकारो में पवन सिंह का धमाकेदार स्टेज शो, पवन सिंह ने शेयर की फोटो

भोजपुरी फिल्मो के यंग्रीयंग मैन व गायिकी के सिरमौर पवन सिंह अपने दमदार अभिनय के कारण आज दर्शको के दिलों में बसे हैं। इतना ही नहीं बल्कि पवन सिंह स्टेज शो के जरिए अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। बता दे पवन सिंह की स्टेज शो में काफी डिमांड हैं। मगर पवन सिंह को लोगों के बीच पहचान दिलाने में उनके गानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

यह भी पढ़े:“इंटरटेनमेंट की रात” पर पवन सिंह ने दिखाया दबंग भोजपुरिया अंदाज़

पवन सिंह ने हालही में अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक फोटो शेयर की हैं जिसके जरिए पवन सिंह अपने नये स्टेज शो के बारे बता रहे हैं जो झारखण्ड के बोकारो जिले में हुआ। स्टेज शो पर पवन अपनी मधुर आवाज से धमाल मचा देते हैं। पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हेंं स्टेज शो करने के लिए दुबई समेत कई देशों में बुलाया जाता है।

यह भी पढ़े:‘पवन सिंह’ आज आ रहे हैं आपके घर, “एंटरटेनमेंट की रात” में होगा डबल धमाल

पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक सिंगर के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की। और आज कई फेमस गाना गाने के बाद लोगों की दिलों में जगह बना चुके हैं। सिंगिंग के साथ उन्होंने फिल्मों में एक अभिनेता के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद कई हिट फिल्में दी। लोगों ने उनके गानों की तरह उनकी एक्टिंग को भी पसंद किया। इसलिए आज वे भोजपुरी सिनेमा पर छा रहे हैं।

#Show #in #bokaro #????

A post shared by pawansingh (@singhpawan999) on


पवन सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्‍म ‘वांटेड’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के शहर बस्‍ती में कर रहे हैं, जिसमें मणि भट्टाचार्य पवन सिंह के साथ अपोजिट लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। श्री जे सोहरता प्रोडक्‍शन के बैनर तले बन रही इस फिल्‍म को जसवंत कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्‍होंने बताया कि मणि काफी मेहनती और डेडिकेटेड अभिनेत्री हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -