Wednesday, May 1, 2024
HomeBollywoodतो ऐसे हुआ कॉमेडी क्वीन 'भारती सिंह' का गृह प्रवेश, देखे वीडियो

तो ऐसे हुआ कॉमेडी क्वीन ‘भारती सिंह’ का गृह प्रवेश, देखे वीडियो

Bharti singh grah pravesh video
तो ऐसे हुआ कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का गृह प्रवेश, देखे वीडियो

कॉमेडियन भारती सिंह की शादी हर्ष लिम्बाचिया के साथ 3 दिसंबर को गोवा में हुई थी। गोवा से मुंबई लौटने के बाद उन्होंने पहली बार अपने ससुराल में गृह प्रवेश लिया, जहां उनका पारम्परिक तरीके से पैर से कलश गिराकर घर में प्रवेश किया गया। बता दे भारती सिंह का ससुराल में बड़ा ही जबरदस्त वेलकम हुआ।

इसे भी पढ़े:भारती सिंह की शादी में मोनालिसा और विक्रांत ने कुछ ऐसे किया धमाल, देखे तस्वीरें

कलश गिराने के बाद कुमकुम के पानी में अपने पैर भिगोकर जैसे ही भारती ने घर में एंट्री ली वैसे ही हर्ष के घर वालों ने भारती का वेलकम बड़ी धूमधाम से किया। भारती ने खुद अपने गृह प्रवेश का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमे भारती सिंह की सास ने उनका गृह प्रवेश बहुत ही प्यार से किया हैं।

इसे भी पढ़े:इस तरह अनलिमिटेड मस्ती कर रहे हैं मोनालिसा और विक्रांत, हो गए भारती की शादी में शामिल

इसके अलावा सोशल मिडिया अकाउंट पर भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।


3 दिसंबर को हर्ष और भारती की शादी हुई थी। शादी का फंक्‍शन 6 दिन तक चला था। हर फंक्‍शन में भारती ने अलग-अलग ड्रेस पहनी थी। इनमें डिजाइनर लहंगे और गाउन शामिल थे। भारती की शादी में टीवी जगत की नामी हस्तियां पहुंची थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -