![Monalisa with vikrant in goa unlimited masti](https://pkbhojpuri.in/wp-content/uploads/2017/12/Monalisa-with-vikrant-in-goa-unlimited-masti.jpg)
मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह की गोवा से जुडी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमे ये दोनों अनलिमिटेड मस्ती और फन करते नज़र आ रहे हैं। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी की रस्में गोवा में शुरू हो चुकी हैं। इस शादी में तमाम सेलेब्रिटी शामिल होने गोवा पहुंच चुके हैं। इसी क्रम में मोनालिसा और विक्रांत भी मेहमान बनकर वहां पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़े:शादी से पहले ‘माता की चौकी’ में मोनालिसा और कॉमेडियन भारती सिंह
इससे पहले भी हमने एक खबर में बताया था की कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने शादी से पहले माता की चौकी का आयोजन भी किया। और अब, जब शादी नजदीक आ चली हैं तो इन्होने अपने करीबी दोस्तों के लिए पूल पार्टी रखी। कलरफुल अम्ब्रेला थीम से सजे स्वीमिंग पूल लोकेशन पर मोनालिसा और विक्रांत ने भी अनलिमिटेड मस्ती की।
यह भी पढ़े:कॉमेडियन भारती सिंह के बैंगल समारोह में पहुंची ‘मोनालिसा’
भारती और हर्ष की शादी का फंक्शन गोवा के लग्जरी होटल Adamo The Bellus में हो रहा हैं। कॉमेडियन भारती सिंह 3 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच दोनों के पूल पार्टी की फोटोज सामने आई हैं जिसमे मोनालिसा और विक्रांत अनलिमिटेड मस्ती करते नज़र आये।
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ शादी में शिरकत करने के लिए गोवा पहुंची। इनके अलावा भारती की शादी में शिरक्त करने के लिए कई सेलेब्स भी गोवा पहुंच गए।