Saturday, May 4, 2024
HomeGossipपवन सिंह का सेज वाला ऐज भईल सांग हुआ हिट, 1 दिन...

पवन सिंह का सेज वाला ऐज भईल सांग हुआ हिट, 1 दिन में 3.5 मिलियन पार

Pawan Singh Sej Wala Age Bhail Song Hit
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने सेज वाला ऐज भईल ने यूट्यूब पर आते ही धूम मचा दिया हैं।वीडियो जारी होते ही यू ट्यूब पर सिर्फ एक ही दिन में गाना 3.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। यह गाना रिलीज के पहले दिन ही हिट हो चुका हैं और दर्शक अब तक इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: खेसारीलाल का नया रिकॉर्ड, यू-ट्यूब म्‍यूजिक रैंकिंग में 6 स्‍थान पर

ये गाना जबसे रिलीज हुआ है, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। एक ही दिन में किसी गीत के वीडियो को इतना ज्यादा व्यूज मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये भोजपुरी गाना एकदम अलग तरीके का है। 23 अक्टूबर को रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़े: VIDEO: निरहुआ के डायलॉग्स सुनकर बेहोश हुई आम्रपाली

सेज वाला ऐज भईल गाने को पवन सिंह व प्रियंका सिंह ने अपने मधुर स्वर में गाया है, जिसे लिखा है गीतकार अरुण बिहारी ने। संगीतकार छोटेबाबा (बसही) हैं। गाने को लोगो की ओर से पॉजिटिव रेस्पोंस मिला रहा हैं और लगातार यूट्यूब पर इसका आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा हैं।


वही इन दिनों पवन सिंह अपकमिंग फिल्म शेर सिंह की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमे पहली बार पवन आम्रपाली दुबे के साथ नजर आएंगे। हालाँकि इससे पहले पवन और आम्रपाली गाना ‘राते दिया बूता के’ में नजर आ चुके है और ये गाना सुपर डूपर हिट हुआ था

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -