Saturday, September 23, 2023
HomeGossipखेसारीलाल का नया रिकॉर्ड, यू-ट्यूब म्‍यूजिक रैंकिंग में 6 स्‍थान पर

खेसारीलाल का नया रिकॉर्ड, यू-ट्यूब म्‍यूजिक रैंकिंग में 6 स्‍थान पर

Khesarilal Yadav's busted film, Make Kuli No. 01
खेसारीलाल यादव के लिए साल 2018 बेहद ही खास रहा है। जंहा इसी साल उन्हें सबरंग भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड 2018 में बेस्ट ऐक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया। वही दुनियाभर में यू-ट्यूब पर सबसे अधिक समय तक सुने जाने वाले गानों की सूची में खेसारीलाल यादव के गानों का स्‍थान छठा है।

यह भी पढ़े: सैया थानेदार में अब गार्गी पंडित भी लगाई रोमांस का तड़का

बॉलीवुड में अपने गानों से तहलका मचाने वाले यो यो हनी सिंह को भी खेसारीलाल यादव ने इस रैकिंग में पछाड़ दिया है। यही वज‍ह है कि वे इस साल में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। यह न सिर्फ खेसारीलाल यादव के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह भोजपुरी सिनेमा के लिए भी गौरव की बात है।

यह भी पढ़े: आज शाम रिलीज होगा रवि किशन की फिल्म ‘राधे’ का ट्रेलर

खेसारीलाल यादव भोजपुरी दर्शको की पहली पसंद बन गए हैं और सिनेमाघरो में खेसारीलाल की फिल्म को अच्छा रेस्पोंस मिलता हैं। खेसारीलाल यादव पहले ऐसे एक्‍टर बने, जिनकी फिल्‍म संघर्ष मल्‍टीप्‍लेक्‍स तक पहुंच पायी। वही उनकी फिल्म बलम जी लव यू सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।
Dabang Sarkar third teaser out, Aaknsha Awasthi with Khesari
खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दबंग सरकार’ की लेकर सुर्खियों में है जो इस छठ पूजा के अवसर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है। दबंग सरकार भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्मो में से एक होगी। जिसमे खेसारीलाल यादव एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -