कल्लू-निधि झा ने शुरू की ‘दिलबर’की शूटिंग, सामने आई तस्वीरें…

0
116
Kallu Nidhi Jha Start Shooting Dilbar 01

Kallu Nidhi Jha Start Shooting Dilbar 01
ए 2 जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म दिलबर की शूटिंग शुरू कर दी गई हैं। जिसमे पहली बार अरविंद अकेला कल्लू और निधि झा की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म के सेट से दोनों की कई तस्वीरें सोशल मिडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े: पवन सिंह का सेज वाला ऐज भईल सांग हुआ हिट, 1 दिन में 3.5 मिलियन पार

फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर दशहरा के पावन अवसर पर शुरू हुई। शूटिंग के पूर्व माँ दुर्गा की पूजा अर्चना विधिवत रूप से की गई। फिल्म दिलब एक प्यारी सी लव स्टोरी पर बेस्ड है।जिसमे निधि झाअपने जलवे बिखेरती नजर आ सकती है। यह फिल्म बाकी भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है।

यह भी पढ़े: अब क्रिकेट के मैदान में दिखेंगे निरहुआ, BIPL सीजन 3 की शुरुआत

फिल्म दिलबर चांदनी श्रीवास्तव जबकि निर्देशन की कमान थामी है सुनील मांझी ने जिन्होंने कई हिंदी फ़िल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और निधि झा की जोड़ी के साथ-साथ विमल पांडे, अंजली बनर्जी, मनोज टाइगर, संजय पांडे, अनूप अरोरा, कृष्णा कुमार, महेश आचार्य, नीलम पांडे आदि मुख्य भूमिका में हैं।
Kallu Nidhi Jha Start Shooting Dilbar
फिल्म के संगीतकार हैं अविनाश झा घुंघरू एवं कोरियोग्राफी करेंगे कानू मुखर्जी, विवेक थापा और वी. के. मास्टर. इस फिल्म की कहानी को लिखा है पिंकू दुबे ने और गीतों को लिखा है श्याम देहाती, सुमित चंद्र वंशी और राजेश मिश्रा ने. दिलबर के सिनेमेटोग्राफर हैं डी के शर्मा और प्रचारक उदय भगत हैं।