बहुत से लोगों को हवाई जहाज में सफर करने से बहुत डर लगता है। बताया जाता है की हवाई यात्रा से डर लगना कोई बड़ी बात नहीं है। बहुत से लोगों को डर लगता है खासकर के उन लोगों को जो ज़्यादा यात्रा नहीं करते। इसी क्रम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर अभिनेता पवन सिंह ने स्वीकार किया है की आज भी हवाज जहाज की यात्रा के दौरान वह काफी डरते हैं लेकिन इस डर का वह लुत्फ भी उठाते हैं।
अभी पढ़े:पवन सिंह के साथ फिल्म में बिताया वो वक्त, यूं याद आया शुभी शर्मा को
‘‘पवन राजा’’ के अभिनेता पवन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान दिखाए वीडियो में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा की सही मायने में उन्हें आज भी जहाज में बहुत डर लगता हैं। पवन सिंह ने वीडियो में कहा, जब कभी उन्हें हवाई जहाज में जाना होता हैं तो उन्हें काफी डर लगता हैं।
अभी पढ़े:पवन सिंह अब गाने के साथ बजायेंगे भी
लेकिन क्या कर सकते हैं और मन में बस भगवान का नाम लेकर सभी कुछ उन्हें पर छोड़ देते हैं। उनका मानना हैं की जो भगवन ने लिखा हैं वही होना हैं। यही विचार करते हुए निष्चिंत होकर जहाज में बैठ जाते हैं। मगर सच में डर तो काफी हद तक लगता ही हैं।
पवन सिंह पहली बार प्लेन में बैठकर अपने बचपन के दोस्तों अरुण सिंह की शादी में गए थे। और यही उनकी पहली हवाई यात्रा भी रही। पवन सिंह के मुताबिक हवाई जहाज काफी हिल डुल रहा था और वो अन्दर से काफी घबराये हुए थे। साथ ही उन्हें इस बात का डर सता रहा था की वो अपने दोस्त शादी में पहुंचेंगे भी या नहीं।
उनमे यात्रा को लेकर रोमांच भी उतना ही था। भले ही पवन सिंह अपनी फिल्मो में दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हो मगर बात जब हवाई यात्रा की आती हैं तो पवन सिंह की भी हवाइयां उड़ जाती हैं। फिलहाल अब ये सब उनकी आदत बन चुकी हैं।