14 नवंबर आते ही बचपन की सभी यादें ताजा हो जाती हैं। सभी ने इस अनुभव को महसूस किया होगा। जैसा कि हम जानते हैं चाचा नेहरू के जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है। सभी बच्चों को टीचर्स और बाकी लोग इस दिन बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। इसी मौके से जुडी एक ख़ास खबर आज हम आपके सामने लाये हैं जिसमे खुद भोजपुरी की लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे ने अपने पसंदीदा बच्चे को अपने फैंस से सोशल मिडिया के जरिये मिलाया।
इसे भी पढ़े:आम्रपाली और खेसारी लाल का आइटम डांस, तस्वीर हो रही हैं वायरल
जिस तरह नेहरू जी को बच्चों से काफी ज्यादा लगाव था, वे हमेशा बच्चों के साथ उनके बीच होते थे ठीक उसी तरह आम्रपाली दुबे भी बच्चों के प्रति उनके इसी प्यार और स्नेह के कारण बाल दिवस पर अपने पसंदीदा बच्चे के साथ सोशल मिडिया पर शेयर की गई फोटो में नज़र आयी।
इसे भी पढ़े:निरहुआ, आम्रपाली दुबे अभिनीत ‘गबरू’ को मिला आदि शक्ति का साथ
बता दे बच्चों के प्रति नेहरू जी के इसी प्यार और स्नेह के कारण भारत में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। पंडित नेहरू हमेशा बच्चों के प्रति प्यार और उन्हें महत्व देने की बात करते थे।
आज आधुनिक भारत में हर काम मोबाइल पर यानी सोशल मीडिया पर ही हो रहा है। किसी भी खास दिन पर लोग एक दूसरे को इसी के जरिए विश करते हैं। सभी अपने फैंस या दोस्तों के साथ अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हैं। जिस तरह आम्रपाली दुबे ने अपनी पसंदीदा बच्चे को फैंस से मिलाया।