![Khesari with aamrapali song of dulhaniya ganga paar ke](https://pkbhojpuri.in/wp-content/uploads/2017/11/Khesari-with-aamrapali-song-of-dulhaniya-ganga-paar-ke.jpg)
ख़ेसारी लाल यादव यूँ तो भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप के सूपरस्टार कहे जाते हैं, उन्होने कई सुपरहिट फ़िल्मो से अपनी पहचान बिहार, झारखंड में ही नही पूरे भोजपुरी जगत में बिखेर रखी हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं की ख़ेसारी लाल यादव के साथ आम्रापाली दुबे का एक गाना शूट हुआ हैं जिसमे दर्शको को एक नया आइटम सांग देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े:काजल राघवानी और खेसारी लाल का ‘Dhukur Dhukur’ गाना, इस दिन होगा रिलीज
जी हाँ, दोस्तो ख़ेसारी लाल यादव के साथ आम्रापाली दुबे का एक आइटम सॉंग हमे जल्द ही देखने को मिल सकता हैं। इसका जिक्र खुद खेसारी लाल यादव ने किया, खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से फोटो शेयर करते हुए फिल्म ‘दुल्हनिया गंगा पार के’ आइटम सांग से जुडी जानकारी दी हैं।
यह भी पढ़े:देखिये एक वीडियो के माध्यम से क्या कह रहे हैं खेसारी लाल यादव अपने फैंस से
फोटो के लिए खेसारी लाल ने लिखा हैं “पिछली रात्रि एक आइटम सांग के दौरान मैं (खेसारी लाल), आम्रपाली दुबे और रिकी दादा एक साथ फिल्म ‘दुल्हनिया गंगा पार के’ लिए”। यानी आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल के साथ एक जबरदस्त गाना फिल्माया हैं।
इससे पहले भी आम्रपाली दुबे “राते दिया बूता के पिया क्या -क्या किया” गाने में पवन सिंह के साथ नज़र आ चुकी हैं। बता दे आज वो गाना 9 करोड़ हिट्स का सबसे बड़ा इतिहास कायम कर चुका हैं। अब ये देखने बड़ा ही दिलचस्प होगा की ये आइटम सॉंग बॉक्स ऑफीस की दुनिया में क्या धमाल करता हैं।
इस गाने के बारे में कहे तो ये गाना ऐसा होगा जो बॉक्स ऑफीस पर तो धमाल मचाएगा ही साथ ही साथ ख़ेसारी लाल यादव इसमे क्या तड़का लगाने वाले हैं। इस बात का पता तो गाने के रिलीज होने पर ही चलेगा।