Thursday, March 21, 2024
HomeGossipदेखिये एक वीडियो के माध्यम से क्या कह रहे हैं खेसारी लाल...

देखिये एक वीडियो के माध्यम से क्या कह रहे हैं खेसारी लाल यादव अपने फैंस से

Khesari lal Yadav new video of jila champaran
देखिये एक वीडियो के माध्यम से क्या कह रहे हैं खेसारी लाल यादव अपने फैंस से

जी हां, कुछ ही समय पहले खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल अकॉउंट के जरिये अपने फैंस व दर्शको से एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमे खेसारीलाल अपनी फिल्म ‘जिला चम्पारण’ के बारे में बता रहे हैं। वही जिला चम्पारण जिसको बिहार , झारखण्ड, नेपाल और मुंबई में रिलीज़ होने के बाद बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। इस सबके लिए खेसारी लाल यादव ने सभी फैंस और दर्शको को तहे दिल से धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़े:खेसारी लाल और काजल की ‘दीवानापन’ एक प्यारी सी लव स्टोरी

इस फिल्म की कामयाबी से खुश खेसारीलाल ने अपने वीडियो में बताया की इन सभी क्षेत्रो के बाद अब फिल्म यूपी में रिलीज होने जा रही हैं। इसलिए उनके फैंस व दर्शक इसे जरूर देखे और ऐसे ही अपना प्यार बनाये रहिये और फिल्म को सुपर डुपर हिट बनाइये।

यह भी पढ़े:खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की फिल्म ने यूट्यूब पर रचा नया इतिहास

बिहार, झारखण्ड, नेपाल, मुंबई के बाद अब फिल्म यूपी के 46 सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी है। इसलिए खेसारी लाल यादव ने फिल्म के लिए अपने फैंस से अपील करते हुए कहा की आप लोग इस फिल्म को जरूर देखे। आपका भाई, दोस्त खेसारी लाल यादव।

#JilaChamparan #TodayReleased_46_Cinemas In UP

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on


प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी सच्‍ची घटना पर आधारित यह फिल्म वाकई अच्‍छी बनी है, जिसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। उन्‍हें फिल्‍म की कहानी से लेकर गाने भी खूब पसंद आ रहे हैं। खास कर खेसारीलाल के फैंस इसे उनकी सबसे खूबसूरत फिल्‍म बता रहे हैं।

Thanks#to#all#for#love#me

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on


फिल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद और निर्देशक लाल बाबू पंडित ने भी सभी दर्शको को धन्‍यवाद दिया और कहा कि फिल्‍म काफी अच्‍छी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -