Friday, April 19, 2024
HomeGossipखेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की फिल्म ने यूट्यूब पर रचा...

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की फिल्म ने यूट्यूब पर रचा नया इतिहास

Dilwala Movie Superhit 2017
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की फिल्म ने यूट्यूब पर रचा नया इतिहास

पवन सिंह के साथ कई हिट फिल्में देने वाली अदाकारा अक्षरा सिंह आजकल खेसारीलाल यादव के साथ ऑन स्क्रीन इश्क लड़ा रही हैं। जी हां, पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की चर्चाए तो सोशल मीडिया पर हमेशा ही देखी जा सकती है। मगर इस बार अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की फिल्म ने यूट्यूब पर नया इतिहास रचा हैं। सतीश जैन निर्देशित फिल्म ‘दिलवाला’ ने यूट्यूब पर मात्र तीन दिनों में 2,265,990 से अधिक व्यूज हासिल कर लिये हैं।

इसे भी पढ़े:काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव जिम में बना रहे हैं इतनी दबंग बॉडी

‘दिलवाला’ में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में कामयाब जोड़ी के रूप में देखी जा सकती है। यू-टयूब पर लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया हैं क्योकि फिल्म में दर्शको को खेसारी और अक्षरा सिंह की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। देखा जाए तो इस फिल्म से ख़ेसारी और अक्षरा सिंह के फैंस और दर्शकों के लिए इंतजार का वक्‍त खत्‍म हुआ।

इसे भी पढ़े:‘मुकद्दर’ को मिली शानदार ओपनिंग

जिस तरह फिल्‍म ‘दिलवाला’ ने 21 जुलाई से पूरे बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित होकर वाह वाहियाँ बटोरी थी। उसी तरह इस फिल्‍म ने यू-टयूब पर पहले ही तीन दिनों धमाल मचा दिया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। इस फिल्‍म के गाने इतने लोकप्रिय हो चुके हैं की सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह बार बार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए दिखाई दे रहे हैं।

Thanks To My Viewers #LoveYouAll This Film On Trending #26th No.

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on


‘दिलवाला’ यूट्यूब पर नया इतिहास रचने को तैयार है। ये फिल्म साफ सुथरी और परिवारिक फ़िल्मो मे से एक हैं | इस फिल्म को दर्शक पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। फिल्म पूरी तरीके से फैमिली ड्रामा हैं। फिल्म के गाने और एक्शन की सभी खूब तारीफ कर रहे है।


फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ अक्षरा सिंह, किरण यादव, शिखा चितांबरे, प्रिया सिंह, संजय पाण्डेय की प्रमुख भूमिका है। फिल्म के गीत प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती व आजाद सिंह ने लिखें हैं, वही मधुर संगीत धुंघरू जी का हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -