Wednesday, May 1, 2024
HomeGossipपवन सिंह की फिल्म मुंबई में सफलतापूर्वक जारी, दर्शको का मिल रहा...

पवन सिंह की फिल्म मुंबई में सफलतापूर्वक जारी, दर्शको का मिल रहा भरपूर प्यार-दुलार

Pawan Raja Superhit Movie
पवन सिंह की फिल्म मुंबई में सफलतापूर्वक जारी, दर्शको का मिल रहा भरपूर प्यार-दुलार

हैप्पी फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ”पवन राजा” को बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिलने के बाद अब फिल्म मुंबई में सफलतापूर्वक जारी हैं। साथ ही फिल्म को दर्शको का भरपूर प्यार-दुलार मिल रहा हैं। इतना ही नहीं अब दर्शको के साथ साथ खुद पवन सिंह ने भी इस बात का जिक्र करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए दर्शको को धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़े:पवन सिंह के जीवन सघर्ष पर बनी फ़िल्म को मिली बम्पर ओपनिंग

पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का मुंबई में सफलतापूर्वक प्रदर्शन जारी होने का मैसेज अपने फैंस तक पहुंचाया। बिहार के मोहन सिनेमा आरा ,पायल सिनेमा मोतिहारी,किरण सिनेमा गाया,चंद्रा बैरगनिया वही मुम्बई के नवरंग सिनेमा सहित कई सिनेमाघरों में फ़िल्म हाउस फुल चल रही है।

यह भी पढ़े:‘धड़कन गर्ल’ शिखा मिश्रा की सफलता की कहानी, जानिए उनकी जबानी

निर्माण के समय से ही चर्चा में रहने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शको ने कई सिनेमाघरों में एडवांस टिकट भी बुक करवाया है। फ़िल्म को मुम्बई और बिहार में जबदरस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म देखने वाले दर्शको ने इसकी जमकर तारीफ की हैं। इस फ़िल्म के अभिनेता पवन सिंह के साथ साथ निर्माता धनंजय सिंह और निर्देशक अरविंद चौबे है।

Pawan raja is running successfully in mumbai thankyou ????????????????????????

A post shared by pawansingh (@singhpawan999) on


लेखक बीरू ठाकुर ,संगीत घुघरू गीत लिखे है मनोज मतलबी और प्रचारक सोनू निगम है। फ़िल्म में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ,अक्षरा सिंह,मोनालिसा,नीलिमा सिंह,बृजेश त्रिपाठी,आनंद मोहन,देव सिंह ,आयज़ खान देव सिह सुशील सिह मुख्य भूमिका में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -