पवन सिंह के जीवन सघर्ष पर बनी फ़िल्म को मिली बम्पर ओपनिंग

0
126
Pawan Raja Bhojpuri Film Review
पवन सिंह के जीवन सघर्ष पर बनी फ़िल्म को मिली बम्पर ओपनिंग
Pawan Raja Bhojpuri Film Review
पवन सिंह के जीवन सघर्ष पर बनी फ़िल्म को मिली बम्पर ओपनिंग

टाइटल से तो आप समझ ही गए होंगे की हम किस फिल्म की बम्पर ओपनिंग की बात कर रहे हैं। चलिए अब बताये देते हैं, हैप्पी फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ”पवन राजा” को बिहार झारखण्ड और मुम्बई के सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिली है। जी हां, इतना ही नहीं कई दर्शको ने अपने सोशल मीडिया साइट्स पे सेंटरों का कुछ फोटो भी शेयर किया है जिसमे फिल्म के लिए सभी हाउस लिखा हुआ।

अभी पढ़े:तो ये हैं पवन सिंह के जिगरी दोस्त, चलिए आप भी मिल लीजिये

बताया जा रहा हैं की बिहार के मोहन सिनेमा आरा ,पायल सिनेमा मोतिहारी,किरण सिनेमा गाया,चंद्रा बैरगनिया वही मुम्बई के नवरंग सिनेमा सहित कई सिनेमाघरों में फ़िल्म हाउस फुल चल रही है। निर्माण के समय से ही चर्चा में रहने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शको ने कई सिनेमाघरों में एडवांस टिकट भी बुक करवाया है।

अभी पढ़े:‘हाउसफुल 4’ में साजिद खान संभालेंगे निर्देशन की कमान

फ़िल्म को मुम्बई और बिहार में जबदरस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म देखने वाले दर्शको ने इसकी जमकर तारीफ की हैं। साथ ही फ़िल्म के गाने और निर्देशन को खूब सराहा हैं। इस फ़िल्म के अभिनेता पवन सिंह के साथ साथ निर्माता धनंजय सिंह और निर्देशक अरविंद चौबे है।

लेखक बीरू ठाकुर ,संगीत घुघरू गीत लिखे है मनोज मतलबी और प्रचारक सोनू निगम है। फ़िल्म में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ,अक्षरा सिंह,मोनालिसा,नीलिमा सिंह,बृजेश त्रिपाठी,आनंद मोहन,देव सिंह ,आयज़ खान देव सिह सुशील सिह मुख्य भूमिका में है।