‘कर्म युद्ध’ का पहला शेड्यूल समाप्त, प्रियंका पंडित ने फोटो शेयर करके दी इस बात की जानकारी

0
69
Priyanka Pandit Film Karmyuddh first schedule Completed
‘कर्म युद्ध’ का पहला शेड्यूल समाप्त, प्रियंका पंडित ने फोटो शेयर करके दी इस बात की जानकारी
Priyanka Pandit Film Karmyuddh first schedule Completed
‘कर्म युद्ध’ का पहला शेड्यूल समाप्त, प्रियंका पंडित ने फोटो शेयर करके दी इस बात की जानकारी

रतन राहा निर्देशित भोजपुरी फिल्‍म ‘कर्म युद्ध’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल समाप्त हो चूका हैं। प्रियंका पंडित जो की इस फिल्म में लीड रोल में हैं उन्होंने सोशल मिडिया पर एक फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी हैं। ‘कर्म युद्ध’ की शूटिंग गुजरात के राजपिपला शहर में चल रही थी, हालही में प्रियंका पंडित के साथ रितेश पांडेय का रोमांटिक गाना भी शूट हुआ था।

यह भी पढ़े:निरहुआ को देखने मुंबई में लगा इतना जमावड़ा, ऐसे भर गया दर्शको से पूरा स्थान

अमृत फिल्‍म प्रोडक्‍शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्‍म ‘कर्म युद्ध’ पूरी तरह एक नई कहानी से सम्बंधित है जो आज के जनरेशन पर आधारित है। इस फिल्म को रतन राहा निर्देशित कर रहें है। एक्‍जक्‍यूटिव प्रोड्यूसर करण डोगरा हैं। साथ ही इस फिल्म से नवोदित कलाकार लक्ष्‍य को फ़िल्मी पर्दे पर लांच किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:बुलबुल मिश्रा का एक छोटा सा प्रयास, भगवान स्वरूपी श्रोता के छठ पूजा को बेहतर बनाने के लिए किया ये काम

रितेश पांडेय और प्रियंका पंडित की कई फिल्मे देख चुके है पर यह फिल्म उन दोनों के लिए बहुत खास है। फिल्म में रोमांस एक्शन और कॉमेडी का तड़का है जो भोजपुरिया दर्शको को बहुत पसंद आती है। फिल्म में एक से बढ़ कर एक गाने है। फिल्म को अगले साल होली में रिलीज़ किया जायेगा।

Beautiful romantic song shooted for movie Karam yuddh With @real_ritesh_pandey ..

A post shared by Priyanka Pandit (@priyanka_pandit_) on


फिल्‍म में मुख्य कलाकार रितेश पांडेय, प्रियंका पंडित के साथ लक्ष्‍य निशा दुबे ,संजय पांडेय, गिरिश शर्मा, अयाज खान, सोनू दुबे,पूनम वर्मा ,डिंपल त्रिपाठी, ईशिता पाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं। ‘कर्म युद्ध’ के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।