शपथ में जमेगी पवन-चांदनी सिंह की जोड़ी

0
56
One is ready to roam again pawan-Chandani Pair Aagin

One is ready to roam again pawan-Chandani Pair Aagin
भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों चांदनी सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं तभी तो यू ट्यूब की सनसनी चांदनी को एक बड़ी फिल्म मिली है। वे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के अपोजिट बतौर नायिका फिल्म शपथ के लिये साईन की गयी हैं। वही चांदनी सिंह इससे पहले पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म राजा में भी नजर आने वाली हैं।

अभी पढ़े: Nirahua Hindustani 3 Poster: शुभी शर्मा और आम्रपाली के बीच फंसे निरहुआ

चांदनी सिंह ने हाल में ही पवन सिंह के साथ फिल्म राजा मेंस्पेशल डांस किया था और इसी गाने में उनका परफार्मेंश देखते हुए उन्हे शपथ फिल्म के लिये बतौर नायिका साईन किया गया। इस फिल्म को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं। इन दिनों चांदनी सिंह लगातार फिल्में कर रही हैं।

अभी पढ़े: Trailer Alert: गणेश चतुर्थी पर प्रदीप पांडेय लेकर आ रहे हैं मंदिर वही बनायेंगे

चांदनी सिंह एक्शन स्टार यश कुमार की अपकमिंग फिल्म बिजनेसमैन में भी उनके अपोजिक्ट नजर आयेगी। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में चांदनी का रोल चुनौतीपूर्ण है।बिजनेसमैन हिंदी से रिलेटेड और मोटिवेशनल फिल्‍म है। फिल्म के निर्माता चंदन सैनी व निर्देशक रंजीत पटेल हैं।

फिल्म शपथ की शुटिंग मुंबई में शुरु हो गयी है। चांदनी सिंह फिल्म राजा के बाद पवन सिंह के साथ दोबारा काम कर कर रही हैं। जिस प्रोजेक्‍ट के साथ चांदनी सिंह का नाम जुड़ जाता है वह सुपर-डूपर हिट हो जाता है। वे पवन सिंह और खेसारीलाल यादव के साथ लगातार एलबम कर रही हैं और फिल्मों में भी उनकी सक्रियता बढ़ी है।