भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ की सुपरहिट सीरीज ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ की तीसरी “निरहुआ हिंदुस्तानी 3” का एक और नया पोस्टर जारी हो गया हैं। फिल्म के तीसरे पोस्टर में निरहुआ ,आम्रपाली और शुभी शर्मा नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर देखकर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
इसे भी पढ़े: 21 सितंबर से बिहार और झारखण्ड में ‘कहर’ का प्रदर्शन
इस नये पोस्टर में आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा ट्रेडिशनल भोजपुरिया साड़ी में नजर आ रही हैं वही निरहुआ दोनों के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं और पोस्टर उनका लुक देखने लायक हैं। निरहुआ को देखकर ऐसा लगा रहे हैं जैसे वो किसी वो देखकर आशर्यचकित हो गए हैं।
इसे भी पढ़े: Trailer Alert: गणेश चतुर्थी पर प्रदीप पांडेय लेकर आ रहे हैं मंदिर वही बनायेंगे
वही निरहुआ हिंदुस्तानी 3 दुर्गा पूजा के दौरान दशहरा पर रिलीज की जाएगी। निरहुआ हिंदुस्तानी के पहले दो पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लोगों की डिमांड पर फिल्म के तीसरे पार्ट का निर्माण किया गया है। भोजपुरी में यह पहली बार होगा एक सीरीज की तीसरी फिल्म रिलीज होगी।
फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ के साथ सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे की जोड़ी है जबकि शुभी शर्मा , संजय पांडे , किरण यादव , आशीष शेन्द्रे , समर्थ चतुर्वेदी, हेमलाल कौशल , संजय निषाद , राजवीर सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह. कार्यकारी निर्माता हैं।