21 सितंबर से बिहार और झारखण्ड में ‘कहर’ का प्रदर्शन

0
73
Trailer out Film Kahar

Trailer out Film Kahar
नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन 21 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में किया जायेगा। इस फिल्‍म को लेकर बेसब्री इंतजार कर रहे दर्शकों का अब इंतजार ख़त्म होने वाला हैं। ‘कहर’ को लेकर न सिर्फ दर्शकों के बीच उत्‍सुकता है, बल्कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री को भी इंतजार है।

यह भी पढ़े: Nirahua Hindustani 3 Poster: बैलगाड़ी में घूमते नजर आए निरहुआ-आम्रपाली

इस फिल्म में हैरतअंगेज एक्शन रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य के साथ ही दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म की कहानी को बहुत खूबसूरती से सजाया है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। फिल्म से जुड़े कई पोस्टर्स को रिलीज किया गया था। जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।

यह भी पढ़े: संघर्ष ट्रेलर: खेसारीलाल का वीडियो यूट्यूब पर 10 मिलियन पार

इस फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही यू-ट्यूब पर वायरल हो चुका है जो काफी आकर्षक है। कहर का ट्रेलर देखने पर पता चलता हैं की यह एक अलग ही तरह की कहानी पर फिल्म बनी जो पहले भोजपुरी सिनेमा में नहीं बनी हैं। गौरव झा इस फिल्म में रुद्ध रूप में दिखाई देंगे।

फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं। कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है।फिल्म में गौरव झा के अलावा मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह मुख्य भूमिका हैं।