पांखी हेगड़े फिर से कर सकती हैं भोजपुरी सिनेमा में वापसी

0
57
Pankhi Hegde Comeback In Bhojpuri Cinema

Pankhi Hegde Comeback In Bhojpuri Cinema
भोजपुरी सिनेमा की पांखी हेगड़े पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा सफल फिल्में हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वे फिल्मों भी गायब चल रही हैं। मगर अब उनके फैन्स के लिए खुशी की खबर है। एक लम्बे ब्रेक के बाद पांखी हेगड़े भोजपुरी फिल्मो में वापसी हो रही हैं।

यह भी पढ़े: निरहुआ हिंदुस्तानी 3′ अधिक मनोरंजक वाली फिल्म: प्रवेश लाल यादव

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान पांखी हेगड़े ने बताया की यदि दर्शक सच्चे दिल से चाहते हैं तो वो बहुत जल्द ही भोजपुरी फिल्मो नजर आएगी और सभी स्टार के साथ बहुत जल्द काम करती दिखाई देंगी। उनका कहना की उन्होंने कभी सही समय या नहीं हैं यह समझकर फिल्मे नहीं की हैं लेकिन जब भी कोई फिल्म चुनी बहुत सही चुनी ताकि अच्छे फिल्मे दर्शको तक पहुंचे और उनका अच्छा मनोरंजन हो।

यह भी पढ़े: 14 सितंबर से मुंबई, गुजरात और पुणे में नजर आएंगे ‘सनकी दरोगा’2

आगे बढ़ाते हुए बताया की जो कई स्टार अभी आए हैं सभी लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं जैसे आम्रपाली हैंअक्षरा हैं। वही इंडस्ट्री में जब वो, रानी,रिंकू थी तब उन्होंने भी बहुत अच्छी तरह से काम करने की कोशिश की थी। इस दौर वो इस इंडस्ट्री का पार्ट रही हैं। जंहा पर भोजपुरी को एक नया मोड़ मिला हैं।

दूरदर्शन के शो मैं बनूंगी मिस इंडिया से अभिनय की शुरुआत करने वाली महाराष्ट्र में जन्मी पाखी ने सन 2008 में खिलाड़ी नंबर वन से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था।पाखी ने दिनेश लाल यादव के साथ दर्जनों हिट फिल्मों में काम किया। पाखी ने लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। जिसमें अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव आदि के नाम शामिल हैं।