Thursday, April 25, 2024
HomeGossipदशहरे पर रिलीज होगी खेसारीलाल की दबंग सरकार

दशहरे पर रिलीज होगी खेसारीलाल की दबंग सरकार

Full teaser release of Khesari film Dabang Sarkar
भोजपुरी के दमदार एक्टर खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म दबंग सरकार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म की र‍िलीज डेट तय हो गई है अब ये फिल्म दशहरा के मौके पर र‍िलीज होगी। बता दे यह पहला मौका होगा जब खेसारीलाल यादव और आंकाक्षा अवस्थी की जोड़ी एकसाथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

इसे भी पढ़े: जय वीरू की शूटिंग समाप्त कर ऐसे नजर आए निरहुआ-आम्रपाली

इस फिल्म के परफेक्शन और क्लास के लिए काफी लगाए गए हैं। ताकि भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगो की सोच बदले और ज्यादा ज्यादा से लोग सिनेमाहॉल में जाकर देखे। यह फिल्‍म अन्‍य भोजपुरी फिल्‍मों से काफी अलग है इसकी एडिटिंग भी काफी दमदार है। यह फिल्‍म दर्शकों के अलावा फिल्‍म क्रिटिक्‍स को भी पसंद आयेगी।

इसे भी पढ़े: एक बार फिर घूम मचाने को तैयार हैं, पवन-चांदनी सिंह की जोड़ी

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव एक दबंग इंस्पेक्टर के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे तो वही फ़िल्म में विलन के किरदार को विनीत विशाल ने निभाया है। इस फ़िल्म के निर्देशक योगेश राज मिश्रा है जिन्होंने खुद इस फ़िल्म की कहानी लिखी है। इस फ़िल्म में एक्शन और गानो पर पूरा जोर दिया जाएगा।
Dabang Sarkar third teaser out, Aaknsha Awasthi with Khesari
ये फिल्म देशभक्ति के विषय की वजह से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। सामाजिक संदेश देने जैसे मुद्दे पर बनी हैं जिस वजह से लोग खुद को फिल्म से जुड़ा महसूस कर रहे हैं जिसका नतीजा ट्रेलर रिलीज के साथ ही दिख गया हैं।दबंग सरकार’ लोगों के बीच भोजपुरी के लिए सकारात्‍मक सोच लाने की कोशिश है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -