OMG! अक्षरा सिंह ने लगाई अपने हाथो में मेहंदी

0
73
OMG! Akshara Singh put the Mehndi in his hand

OMG! Akshara Singh put the Mehndi in his hand
भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने के बाद अब एक नया कारनामा कर दिखा दिया है। एक समय था जब सिंगर के साथ अक्षरा सिंह को स्टेज शो के लिए बुलाया जाता था लेकिन अब अक्षरा को अकेले भी स्टेज शो के लिए बुलाया जाने लगा हैं और वो कई गायिकी समारोह दिखाई देती हैं।

इसे भी पढ़े: फाइनल हुई ‘संघर्ष’ की रिलीज डेट, सामने आया फिल्म का नया पोस्टर

ऐसा ही एक समारोह महाराष्ट्र किया गया जंहा अक्षरा सिंह शामिल हुई हैं। वहां की कुछ फोटो सोशल मिडिया पर भी वायरल हो रही हैं जिनमे अक्षरा महिलाओ के बीच बैठे हुये अपने हाथो में मेहंदी लगवा रही हैं। इस समारोह में अक्षरा ने ना सिर्फ अपने हाथो में मेहंदी लगाई ब्लकि अपने कजरी गानो से दर्शको का दिल भी जीता हैं।

इसे भी पढ़े: सनकी दरोगा आ रहे हैं 7 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में

इस समारोह में कई नेताओ सहित अभिनेता भी आये हुये थे। वही समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया हैं। हर बार की तरह इस सामरोह में ही अक्षरा सिंह अपने देशी अंदाज सूट सलवार और चुन्नी में नजर आई। वही अक्षरा सिंह इन दिनों अपने कांवर गीत को लेकर भी दर्शको के बीच लोकप्रिय हो रही हैं।

बता दे मुम्बई महानगर और उसके आसपास के लोगों को ग्रामीण परिवेश, उसके उल्लास और आनंद से अवगत कराने के लिए मुम्बई की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अभियान सावन के महीने में कजरी महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष करती है।इस अवसर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवाली महिलाओं को स्त्री शक्ति सम्मान दिया जाता हैं।