Saturday, September 23, 2023
HomeGossip‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ आज से सिनेमाघरो में

‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ आज से सिनेमाघरो में

Nirahua Hindustani 3 Poster Release
भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव की बहुचर्चित फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3‘ आज बिहार और झारखण्ड के सिनेमा घरो में रिलीज हो गई हैं। फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा की जोड़ी हैं। फिल्म को पहले दशहरे के अवसर पर रिलीज किया जाना था मगर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुये 14 नवम्बर की गई।

यह भी पढ़े: ‘जय छठी माई’ महापर्व का महाजश्न आज शाम बिग गंगा पर

फिल्म का ट्रेलर एस.आर.के म्यूजिक के माध्यम से यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे है। फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्‍म का क्रेज देखा जा रहा है। जिसमें दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा की शानदार एक्टिंग दिखाई गई हैं। और साथ ही इसमें एंटरटेंमेंट का सारा डोज़ है।

यह भी पढ़े: मसीहा बने खेसारी लाल, गरीबों की मदद के लिए आए आगे

यह फिल्‍म दर्शकों को दिल को छू लेने वाली है। फिल्‍म की कहानी से लेकर मेकिंग तक सब कुछ बेहद खास है। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शको की उत्सुकता बढ़ गई है और सूत्रों की माने तो पहले ही दिन शानदार ओपनिंग हो सकती हैं। फिल्म में एंटरटेंमेंट का सारा डोज़ है।अब देखना यह की निरहुआ की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती हैं।
Nirhua Hindustani 3 New Poster Release
फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, अदाकारा आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा के साथ संजय पांडे, किरण यादव, आशीष शेन्द्रे, समर्थ चतुर्वेदी, हेमलाल कौशल, संजय निषाद, राजवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा, जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -