Monday, March 25, 2024
HomeGossip‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ को मिली बम्पर ओपनिंग, पहले ही दिन से धमाल...

‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ को मिली बम्पर ओपनिंग, पहले ही दिन से धमाल जारी

Nirhua Hindustani 3' gets bumper opening
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे और शुभी शर्मा के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 3’ को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिली है।काफी संख्या में लोग फ़िल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फिल्म से जैसी उम्मीद की गई हैं यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

यह भी पढ़े: खेसारीलाल के इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, 31 मिलियन हुए व्यूज

बिहार के वितरक हरिकेश यादव ने बताया की दर्शकों ने फिल्म को हाथों हाथ उठा लिया है. फिल्म जहां शहरी परिवेश में गांव का आनंद देने में कामयाब रही है, वहीं शुभी शर्मा और आम्रपाली दुबे की अदाकारी और निरहुआ का अंदाज दर्शकों को खूब भाया। ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ इस सीरीज की अब तक बनी दोनों फिल्‍मों से भी बड़ी फिल्‍म है

यह भी पढ़े: छठ पूजा महापर्व पर ‘भोजपुरी सिनेमा’ पर लगेगा सितारों का मेला

फिल्म में निरहुआ अपने देसी कॉमेडी से लोगों को मनोरंजन कर रहे हैं। जोकि दर्शकों खूब लुभा रहा है।यही वजह है कि लोगों को फिल्‍म काफी पसंद आ रही है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का काफी भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश सिनेमाघरों में शो शुरू होने से पहले हाऊसफुल का बोर्ड लगा दिखा हैं।


निरहुआ हिंदुस्तानी 3 को साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है. सीरीज की दोनों फिल्में हिट रही थी, ऐसे में एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म के तीसरे भाग को भी खूब पसंद किया गया। यह फिल्‍म दर्शकों को दिल को छू लेने वाली है। फिल्‍म की कहानी से लेकर मेकिंग तक सब कुछ बेहद खास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -