छठ पूजा महापर्व पर ‘भोजपुरी सिनेमा’ पर लगेगा सितारों का मेला

0
74
'Bhojpuri Cinema' will be held on Chhath Pooja Maha Parva

'Bhojpuri Cinema' will be held on Chhath Pooja Maha Parva
13 नवंबर को देशभर में छठ महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। भोजपुरी माटी की महक को जन जन में बिखेरने के लिए छठ महापर्व पर अनूठे आयोजन किये जा रहे हैं। 11 नवंबर को शाम 5 बजे न्यू पटना क्लब, वीर चंद पटेल पथ, पटना में भव्यता के छठ महापर्व पर “जय छठी मईया 2018” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े: निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का नया पोस्टर जारी, रोमांटिक अंदाज में निरहुआ- शुभी शर्मा

जिसमें भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज सितारे मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, अक्षरा सिंह सहित भोजपुरी सिनेमा जगत के कई सुप्रसिद्ध गायक, कलाकार और हस्तियां मौजूद रहे हैं। इस समारोह में भोजपुरिया फ़िल्मी हस्तियों द्वारा रंगारंग नाच और सुर-ताल का अद्भूत संगम देखने को मिला।

यह भी पढ़े: खेसारीलाल पर उपद्रवियों ने किया जानलेवा हमला, लोगों में आक्रोश

इस कार्यक्रम का प्रसारण 13 नवंबर को शाम 7 बजे से भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर किया जाएगा और 14 नवंबर को सुबह 10 बजे सिनेमा टीवी चैनल पर किया जाएगा। इस सफलता पूर्वक आयोजन के बाद अब भोजपुरी के लोकप्रिय चैनल ‘भोजपुरी सिनेमा’ पर नए छठ कार्यक्रमों की झड़ी सी लगने वाली हैं।

View this post on Instagram

Dekhna mat bhuliyega Jai Chhathhi Maiyya ????????

A post shared by Aamrapali ???? (@aamrapali1101) on


इस बार छठ पर्व के अवसर पर भोजपुरी सितारे कई विशेष शानदार छठ गीत लेकर आ रहा है, जो यूपी, बिहार, झारखण्ड के साथ साथ सभी भोजपुरिया दर्शको को भरपूर एंटरटेनिंग करने वाले हैं। इनका प्रारम्भ लोक आस्‍था के महापर्व छठ के साथ हो जायेगा।