Thursday, April 25, 2024
HomeGossipखेसारीलाल पर उपद्रवियों ने किया जानलेवा हमला, लोगों में आक्रोश

खेसारीलाल पर उपद्रवियों ने किया जानलेवा हमला, लोगों में आक्रोश

Khesarilal joins hands, appeals to the audience, no obscenity in Bhojpuri films
भोजपुरी सिनेमा के फेमस स्‍टार खेसारी लाल यादव हाल ही में अपने ऊपर हुए हमले को लेकर सुर्खियों में हैं। जानकारी के मुताबिक सुकमा शहीदों के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में तोड़फोड़ हुई और खेसारी लाल की गाड़ी पर उपद्रवियों ने हमला किया। जिसके बाद खेसारी लाल यादव को कार्यक्रम पूरा किए बगैर मंच से भागना पड़ा।

यह भी पढ़े: ‘बद्रीनाथ’ का टीजर हुआ रिलीज, दमदार रोल में संजीव मिश्रा

यह घटना वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 12 बजे हुई। हालांकि इस मामले में कोई खास जानकारी अब तक नहीं है। उनकी वजह से तमाम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं। ट्व‍िटर पर खेसाली लाल यादव के नाम पर बने कुछ अकाउंट में पूरी घटना को जात‍िवादी एंगल के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े: पवन सिंह का सेज वाला ऐज भईल सांग हुआ हिट, 1 दिन में 3.5 मिलियन पार

इसकी जानकारी खुद खेसारी लाल यादव ने अपने फेसबुक पेज से फैंस को दी है।वीडियो पोस्‍ट करते हुए उन्‍होंने अपने साथ हुई पूरी घटना जिक्र किया है। 23 मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में खेसारी ने कहा कि उन पर पथराव किया गया। वीडियो में कहा कि उनकी गाड़ी पर कम से कम 200 पत्थर फेंके गए और उनकी गाड़ी के सभी शीशे तोड़ डाले गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में खेसारी लाल कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यदि मारना है तो मुझे मार दीजिए, लेकिन मेरी वजह से कम से कम लोगों को परेशान मत कीजिए।वह उस कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान के लिए गए थे न कि वहां पर अश्लीलता फैलाने।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -