निरहुआ-आम्रपाली को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवार्ड

0
102
Nirahua got Best Actor, Amrapali Dubey got Best Actress Award

Nirahua got Best Actor, Amrapali Dubey got Best Actress Award
मुंबई में 13वां भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018 बड़े ही धूम धाम से संपन हुआ। जिसमे एक्टर दिनेशलाल यादव को बेस्ट एक्टर का अवार्ड तो आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। इस मौके पर भोजपुरी फिल्म जगत के तमाम मशहूर कलाकार मौजूद रहे और शो में कई दिग्गज कलाकारों ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

अभी पढ़े: TRAILER: चोर बनकर आकाश सिंह ने चुराया रानी-अंजना सिंह का दिल

दिनेशलाल यादव को को ये अवार्ड भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 में बेहतर किरदार निभाने को लेकर दिया गया हैं जबकि आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड फिल्म काशी अमरनाथ में बेहतर फीमेल किरदार निभाने के लिए दिया गया। वही अंजना सिंह को मोस्ट पॉपुलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड इनकी दर्शकों के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए दिया गया।

अभी पढ़े: 27 फरवरी को रिलीज होगी अक्षरा-रितेश की पहली फिल्म

इस आयोजन में रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, मधु शर्मा, शुभी शर्मा, अंजना सिंह, खेसारी लाल यादव, अजय दीक्षित, यश कुमार, काजल यादव, माया यादव, अनारा गुप्ता जैसे भोजपुरी के दिग्गज सितारों ने अपनी मौजूदगी। सभी भोजपुरी सितारों की एक बाद एक शानदार प्रस्तुति ने सभी दर्शको का मनोरंजन किया और धमाकेदार परफाॅरमेंस से अवार्ड शो में चार चांद लगा दिया।

बता दे एबी 5 मल्टीमीडिया द्वारा पिछले 12 सालों से लगातार आयोजित किये जा रहे भोजपुरी का सबसे बड़ा अवार्ड समारोह ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018’ में भोजपुरी फिल्मी दुनिया की कई हस्तियां शामिल थी। इस अवार्ड समारोह के फाउंडर प्रेसिडेंट विनोद गुप्ता है। ये हर साल ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ का आयोजन करते रहते हैं।